Thursday, 29 December 2016

.विंड चाइम खोले तरक्की के रास्ते... 


फेंगशुई में विंड चाइम को खुशहाली लाने वाली ध्वनि तरंगों का साधन माना गया है। ये केवल शौक के लिए लगाया जाने वाला डेकोरेटिव आइटम भर नहीं है। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने वाला खूबसूरत शो पीस है। इसकी ध्वनि से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। इसलिए इसे लगाते समय कुछ बातो का ध्यान रखान चाहिये।
1.विंड चाइम हमेशा खोखली नलीवाली ही लेनी चाहिए।  विंड चाइम खरीदते समय उसके मेटेरियल और उसमें लगी रॉड की संख्या को जरूर ध्यान में रखें।
 2.अगर पीतल या स्टील का बना विंड चाइम खरीद रही हैं, तो इसमें रॉड की संख्या 6 या 7 होनी चाहिए। ये घर में संपन्नता लाता है।
 3.अगर विंड चाइम बांस का बना हो, तो इसमें रॉड की संख्या 3 या 4 होनी चाहिए। इस तरह के विंड चाइम को घर में लगाने से उसके गुणों का सर्वाधिक लाभ उठाया जा सकता है। ये घर की सकारात्मक ऊर्जा को बढाता है और किस्मत का ताला खोलता है।
 4.पांच रॉड वाले विंड चाइम को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। साफ शब्दों में कहें, तो बुरी शक्तियों को समाप्त कर सकारात्मक ऊर्जा की उत्पत्ति को बढावा देता है यानी सब शुभ ही शुभ , लाभ ही लाभ है।
 5. 6 रॉडवाली पीले रंग की विंड चाइम को उत्तर-पश्चिम दिशा यानि North West दिशा में लगाया जाए तो यश और पैसा दोनों आपके द्वार पर होंगे।
6. 7 रॉडवाली सिल्वर और सफेद रंग की विंड चाइम को पश्चिम दिशा यानि WEST दिशा में लगाने से आपके पारिवारिक रिश्ते सुधरेगें होंगे।
7.धातु के विंड चाइम को पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा यानि West and north-west  दिशा में लगाना चाहिए। इससे भाग्य उदय होता है। वैसे भी ये दिशाएं धातु की दिशाएं होती हैं।
8.जॉब में तरक्की पाना चाहती हैं, तो येलो कलर के विंड चाइम को उत्तर-पश्चिम दिशा यानि north-west  दिशा में लटकाया जा सकता है। धातु की बनी विंड चाइम का ये लाभ होता है कि उसे किसी भी तत्व के रंग से रंगा जा सकता है।
9.लकडी और बांस के विंड चाइम घर को सौम्य लुक देते हैं। इन्हें पूर्व तथा दक्षिण-पूर्व दिशा यानि East and Southeast  दिशा में लटकाना चाहिए। ये घर-गृहस्थी के लिए अच्छे माने जाते हैं।
10. 6 या 8 रॉड की विंड चाइम किस्मत को बुलंद करती है। इससे भाग्य के दरवाजे खुल जाते हैं। 

कभी भी धातु के विंड चाइम को पूर्व में और लकडी के विंड चाइम को दक्षिण-पश्चिम दिशा में लटकाना शुभ नहीं माना जाता है।इस बात का भी ख्याल रखें कि किस जगह में विंड चाइम लगाया जाना है, जैसे बगीचे में लगाने के लिए बडा सा विंड चाइम जरूरी है। छोटा लगाने पर वह दिखेगा नहीं।

ऎसा माना गया है कि दिशा के तत्व के अनुसार ही विंड चाइम का चयन करें, तभी उसका भरपूर लाभ उठाया जा सकता है। फेग सुई में दक्षिण-पूर्व और पूर्व दिशा यानि Southeast and East दिशा को वृक्ष और लकडी से जुडा माना गया है। इसलिए इस दिशा में लकडी की विंड चाइम लगाएं, तो उसका अधिक लाभ होगा।









No comments:

Post a Comment