घर केे किस दिशा मे कैलेंडर को लगाए
वास्तु शास्त्र में कैलेंडर लगाने के सही तरीकों के बारे में बताया गया है। सही दिशा में सही कैलेंडर लगाने से प्रगति होती रहती है। वास्तु के अनुसार पुराने कैलेंडर को हटा देना चाहिए। नए साल में नया कैलेंडर लगाएं। जिससे नए साल में पुराने साल से भी ज्यादा शुभ अवसरों की प्राप्ति होती रहे। समय के सूचक कैलेंडर नए साल के साथ ही परिवर्तनशील होते हैं। तारीख, साल, समय ये सब आगे बढ़ते रहते हैं और निरंतर आगे बढ़ते रहने को प्रेरित करते हैं। नया साल लगते ही हर घर में कैलेंडर बदल जाता है। कैलेंडर हमारी जिंदगी को प्रभावित करते है।
वास्तु और फेंगशुई के अनुसार दीवार पर गुजर चुके समय के बाद नया कैंलेडर लगाना ही सही माना गया है। आने वाला वक्त सुनहरी भविष्य का आगाज करें इसके लिए महीने के प्रथम दिन ही कैलेंडर बदल लेना चाहिए।
घर में इस जगह न लगाएं कैलेंडर
* कभी दरवाजे के ऊपर न तो घड़ी लटकाएं और न ही कैलेंडर इससे घर के पारिवारिक सदस्यों की उम्र कम होती है। विशेषतौर पर मुख्य द्वार के ऊपर तो कभी ऐसा न करें।
* कुछ लोग नया कैलेंडर तो लगाते हैं मगर पुराने कैलेंडर के ऊपर क्योंकि पुराने कैलेंडर से उन्हें भावनात्मक लगाव हो जाता है। जिस वजह से वह उसे उतारते नहीं हैं। फेंगशुई और वास्तु की मानें तो पुराने कैलेंडर को दीवार पर लगाना अशुभता का संचार करता है। जिंदगी में आने वाले उन्नति के अवसरों पर विराम लग जाता है।
* पूर्वी तथा उत्तरी दिशा में भूल कर भी कोई भारी वस्तु न रखें। इन दोनों दिशाओं में कोई कैलेंडर या फोटो तक न टांगें अन्यथा कर्ज, हानि व घाटे का सामान करना पड़ता है।
* घरवालों की आयु कम करता है, दरवाजे पर आगे या पीछे की ओर लटकाया गया कैलेंडर।
* जानवर और उदास चेहरे वाला कैलेंडर न लगाएं। इससे घर में नकारात्मकता आती है।
यहां लगाएं कैलेंडर
वास्तु के अनुसार कैलेंडर को उत्तर, पूर्व और पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए।
Raashi ke Tips