Thursday, 9 February 2017

                                     इन कामो को करने के बाद ना बोले झूठ....


कई लोग अकसर शिकायत करते है कि वो मेहनत तो करते है पर फल नही मिलता ,पूजा पाठ भी खूब करते है पर मन की इच्छा पुरी नही होती... यहां तक की वो कई तरह के उपाय भी करते है पर सफलता तब भी हाथ नही आती... कारण ..आज मै आपको बताऊंगी...

1.जो मनुष्य जल्दी उठकर, स्नान करके भगवान की पूजा करता है,उसके सभी काम सफल होते हैं।कई लोगो को ऐसा करने पर भी उसका फल नही मिलता ।इसका कारण  है झूठ बोलना या झूठ का साथ देना हो सकता है।इसलिये झूठ बोलने की आदत छोड़ दे।

2.दान करना खुद मे एक बहुत बड़ा पुण्य है.. दान करने से पापों का प्रयश्चित होता है दान करने वाले व्यक्ति को झुठ नही बोलना चाहिये।

3.जप भगवान को प्रसन्न करने का सबसे आसान तरीका कहा जाता है लेकिन जप या द्यान करने के कुछ नियम होते है। छल-कपट मन मे किसी तरह का झूठ होने का जप कभी फल नही देता। ऐसे भावो से किया गया जप या ध्यान देवता भी स्वीकार नही करते ।

4.हवन करने से वातावरण शुद्द हो जाता है
और सारी नेगटिव एनर्जी खत्म हो जाती है,लेकिन जो मनुष्य झूठ बोलता है उसके लिये यह पुण्य कर्म किसी काम का नही। झूठ बोलने वाले मनुष्य का हवन व्यर्थ चला जाता है।

5.ग्रंथो या वेदो का पाठ करना कई लोगो की दिनचर्या का हिस्सा  होता है लेकिन इसी के साथ झूठ बोलने की आदत भी होती है। जो व्यक्ति फायदे के लिये झूठ का सहारा लेता है, उसकी भक्ति कभी सफल नही होती। इसीलिये इस आदत को त्याद दें।
 Raashi ke Tips

No comments:

Post a Comment