Thursday 29 December 2016

D क्या आपका बर्थ डे जनवरी में है Which month Baby Are You?



अगर आप का बर्थ डे यानि आपका जन्मदिन जनवरी मे तो मै आपको बताऊंगी कि किस प्रकृति के है आप.. तो दोस्तो आप को बता दुं कि जनवरी month मे जन्मे लोग बेहद आकर्षक और प्रोफेशनल होते है। भाग्य का चमकीला सितारा हमेशा आपके साथ चलता है। जानते है आपके बाकी गुण..
आपका पहला गुण- अपने गम कभी किसी को नहीं बताते यही वजह है कि दुनिया एक खुशमिजाज व्यक्तित्व के रूप में आपको जानती है।आपकी लाईफ मे कितनी ही परेशानी आ जाये अब किसी को नही बताते जब की आप उसे सहन कर सकते है। आप गम को सहन करने की आखिरे से आखिर कोशिश करेगें।और एक मुसकुराते हुये चेहरे के साथ आप दुनिया के सामने रहेगें। जिसे भी अपने गम कहेगे किसी खास को ही कहेगें।
आपका दुसरा गुण- आप मेहनत में नहीं बल्कि 'कड़ी' मेहनत में विश्वास रखते हैं। काम और करियर को लेकर आपमें एक तरह की दीवानगी पाई जाती है। आप बेहद संस्कारी और आदर्श बच्चे के रूप में समाज पर अपनी छाप छोड़ते हैं। आपको नहीं पता होगा लेकिन कई लोगों के लिए आप प्रेरणास्त्रोत होते हैं। एक बेहद साफ-सुथरी और गरिमामयी छवि वाले जनवरी के जातक अपने हर काम पर खुद ही बारीक नजर रखते हैं।
आपका तीसरा गुण- बातों के जातक जादूगर होते हैं। इन्हे सबको साथ लेकर चलने में खुशी मिलती है। बिखराव इनको पसंद नहीं है। मन आपका काँच की तरह स्वच्छ होता है। न जातको मे इंसान को पहचानने की शक्ति होती है। बावजूद इसके आप अपने आसपास के लोगों से ही धोखा खा जाते हैं।
आपका चौथा गुण- अगर आपको किसी से काम निकलवाना है तो उसकी कमियों के प्रति जानबूझ कर आँखे बंद किए रहते हैं। जैसे ही आपका काम निकला आप अगले को कुशलता से किनारे पर भी लगा देते हैं। आप पर कोई हावी नहीं हो सकता क्योंकि आपकी पर्सनेलिटी ही इतनी प्रखर और प्रभावशाली होती है कि सामने वाला अपनी बात को कहने से पहले दो बार सोचने पर बाध्य हो जाता है।
आपका पांचवा गुण - कुछ जनवरी में जन्मे युवाओं में यह कमी पाई जाती है कि पूरी बात सुनने से पहले ही रिएक्ट कर देते हैं। कुछ बंदे कान के कच्चे भी होते हैं। बात-बात पर गुस्सा कर देते है और काम के प्रति कही ना कही ऐसे जातक बहुत उदासीन होते है। मेहनत तो करते है पर फल वैसा नही पाते।
आपका छठा गुण-
लाइफ के प्रति आपका नजरिया बेहद स्पष्ट होता है। आपको कब
, कितना और कैसे चाहिए यह दिमाग में एकदम क्लियर होता है। आप परिस्थितियों के अनुसार मोल्ड हो जाते हैं। अगर कोई व्यक्ति आपके जीवन में विशेष महत्व रखता है तो उसे सहारा देने में आपका इगो आड़े नहीं आता।
इस माह में जन्मी लड़कियाँ बेहद रोमांटिक और स्मार्ट होती है। कई बार एक से ज्यादा प्रेमप्रसंग मे खुद को जोड़े रखती है।वही इन माह मे जन्मे युवक प्यार के प्रति इतेने जगारुक नही होते।
सलाह- जनवरी वाले हर युवा को सलाह है कि थोड़े से स्वार्थी स्वभाव पर कंट्रोल करें। कभी-कभी दूसरों के नजरिये से भी दुनिया देखें। दोस्तों को बेवकूफ समझने की प्रवृत्ति का त्याग करें। किसी का भरोसा ना तोड़ें।
लकी नंबर : 5, 3, 1
लकी कलर : डार्क ब्ल्यू, रेड और लाइट येलो
लकी डे :थर्सडे, फ्राइडे, संडे
आपका अवगुण- इन जातको का अवगुण ये है कि ये की बार ना चाहते हुये भी लोगो को कड़वा बोल देते है.. पर इनके दिल मे ऐसा कुछ नही होता। इसके साथ इनका एक अवगुम ये भी होता है कि ये जातक अपने प्यार से संतुष्ठ नही होते या यूं कहे कि इनका प्यार इन्हे वो प्यार नही देता जो ये अपने साथी से उम्मीद करते है। ये जातक प्यार के भुखे होते है

  Raashi ke Tips
.विंड चाइम खोले तरक्की के रास्ते... 


फेंगशुई में विंड चाइम को खुशहाली लाने वाली ध्वनि तरंगों का साधन माना गया है। ये केवल शौक के लिए लगाया जाने वाला डेकोरेटिव आइटम भर नहीं है। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने वाला खूबसूरत शो पीस है। इसकी ध्वनि से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। इसलिए इसे लगाते समय कुछ बातो का ध्यान रखान चाहिये।
1.विंड चाइम हमेशा खोखली नलीवाली ही लेनी चाहिए।  विंड चाइम खरीदते समय उसके मेटेरियल और उसमें लगी रॉड की संख्या को जरूर ध्यान में रखें।
 2.अगर पीतल या स्टील का बना विंड चाइम खरीद रही हैं, तो इसमें रॉड की संख्या 6 या 7 होनी चाहिए। ये घर में संपन्नता लाता है।
 3.अगर विंड चाइम बांस का बना हो, तो इसमें रॉड की संख्या 3 या 4 होनी चाहिए। इस तरह के विंड चाइम को घर में लगाने से उसके गुणों का सर्वाधिक लाभ उठाया जा सकता है। ये घर की सकारात्मक ऊर्जा को बढाता है और किस्मत का ताला खोलता है।
 4.पांच रॉड वाले विंड चाइम को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। साफ शब्दों में कहें, तो बुरी शक्तियों को समाप्त कर सकारात्मक ऊर्जा की उत्पत्ति को बढावा देता है यानी सब शुभ ही शुभ , लाभ ही लाभ है।
 5. 6 रॉडवाली पीले रंग की विंड चाइम को उत्तर-पश्चिम दिशा यानि North West दिशा में लगाया जाए तो यश और पैसा दोनों आपके द्वार पर होंगे।
6. 7 रॉडवाली सिल्वर और सफेद रंग की विंड चाइम को पश्चिम दिशा यानि WEST दिशा में लगाने से आपके पारिवारिक रिश्ते सुधरेगें होंगे।
7.धातु के विंड चाइम को पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा यानि West and north-west  दिशा में लगाना चाहिए। इससे भाग्य उदय होता है। वैसे भी ये दिशाएं धातु की दिशाएं होती हैं।
8.जॉब में तरक्की पाना चाहती हैं, तो येलो कलर के विंड चाइम को उत्तर-पश्चिम दिशा यानि north-west  दिशा में लटकाया जा सकता है। धातु की बनी विंड चाइम का ये लाभ होता है कि उसे किसी भी तत्व के रंग से रंगा जा सकता है।
9.लकडी और बांस के विंड चाइम घर को सौम्य लुक देते हैं। इन्हें पूर्व तथा दक्षिण-पूर्व दिशा यानि East and Southeast  दिशा में लटकाना चाहिए। ये घर-गृहस्थी के लिए अच्छे माने जाते हैं।
10. 6 या 8 रॉड की विंड चाइम किस्मत को बुलंद करती है। इससे भाग्य के दरवाजे खुल जाते हैं। 

कभी भी धातु के विंड चाइम को पूर्व में और लकडी के विंड चाइम को दक्षिण-पश्चिम दिशा में लटकाना शुभ नहीं माना जाता है।इस बात का भी ख्याल रखें कि किस जगह में विंड चाइम लगाया जाना है, जैसे बगीचे में लगाने के लिए बडा सा विंड चाइम जरूरी है। छोटा लगाने पर वह दिखेगा नहीं।

ऎसा माना गया है कि दिशा के तत्व के अनुसार ही विंड चाइम का चयन करें, तभी उसका भरपूर लाभ उठाया जा सकता है। फेग सुई में दक्षिण-पूर्व और पूर्व दिशा यानि Southeast and East दिशा को वृक्ष और लकडी से जुडा माना गया है। इसलिए इस दिशा में लकडी की विंड चाइम लगाएं, तो उसका अधिक लाभ होगा।









Saturday 17 December 2016

             जूते-चप्पल पहनने से बढ़ता है दुर्भाग्य

हम जब भी कही बाहर जाते है तो अक्सर अच्छे कपड़े पहन जाते है और  सही चाहते है कि लेट्स से लेट्स फैशन के कपड़े हमारे पास हो... मैचिग के जूते-चप्पल हो ताकि हम सब से अच्छे और परफेक्ट लग सके।
जूते चप्पल से व्यक्ति की पहचान होती है.. बिना इन के हम कही जाने की सोच भी नही सकते पर लेकिन क्या आप ये जानते है कि जूते-चप्पल पहनना  आपके चमकते भाग्य को दुर्भाग्य मे बदल सकता है। शास्त्रों में 5 ऐसी जगहों के बारे में बताया गया है, शास्त्रों में 5 ऐसी जगहों के बारे में बताया गया है, 




1.तिजोरी के पास- तिजोरी से सामान रखते या निकालते समय भी जूते-चप्पल उतार देने चाहिए। इस बात का ध्यान रखने से देवी लक्ष्मी की कृपा हमेशा बानी रहती है।
2.भंडार घर -भंडार घर में जूते-चप्पल का प्रयोग नहीं करना चाहिए। जो व्यक्ति इस बात का ध्यान रखता है उसके घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती।
3.रसोई घर- अन्न और अग्नि दोनों को ही देव-तुल्य माना जाता है। इसलिए, रसोई घर में जाते समय जूते-चप्पल पहनना गलत माना जाता है। ऐसा करने से अन्न और अग्नि हमसे रूठ जाते है।
4.पवित्र नदी- पवित्र नदियों में स्नान करने से पहले जूते-चप्पल या चमड़े से बनी वस्तुएं उतार देनी चाहिए। जूते-चप्पल के साथ नदी में प्रवेश करना पाप माना जाता है।
5.मंदिर- मंदिर में जूते-चप्पल पहन कर जाने से देवी-देवता रुठ जाते है। इसलिए भूलकर भी मंदिर में जूते-चप्पल से प्रवेश नहीं करना चाहिए।
 Raashi ke Tips


                           सोना गुम हो जाये तो

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोने के गहने का मिलना या गुम होना दोनों ही अपशकुन होता है। दरअसल, सोने का संबंध ज्योतिष में गुरु ग्रह से माना गया है। इसलिए सोने के गुम होने या मिलने पर गुरु ग्रह के अशुभ प्रभाव का सामना करना पड़ता है।
इसके अलावा शकुन शास्त्र में भी गहनों से जुड़े शकुन-अपशकुन का वर्णन मिलता है। आज मै आपको बताऊंगी कौन से गहने के गुम होने या मिलने का जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है
1.यदि किसी के कान का गहना यानी ईयर रिंग गुम हो जाए तो कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है।
2. नाक की नथ या लोंग खो जाने पर आपको बदनामी या अपमान का सामना करना पड़ सकता है।
3. सिर का गहना जैसे टीका या शीष फूल खो जाए तो आपको कोई बड़ी टेंशन मिल सकती है।
4. गले का हार खो जाए तो ये ऐश्वर्य में कमी आने का संकेत हो सकता है।
5. बाजू बंद खो जाए तो आपको पैसों से जुडी दिक्कते आ सकती6. यदि कंगन खो जाए तो मान-सम्मान में कमी आती है।7. अंगूठी का खो जाना स्वास्थ्य से जुडी परेशानियों की ओर इशारा करता है।
8. कमर बंद गम हो जाना किसी भारी विपदा की और संकेत करता है।
9. दाएं पैर की पायल गुम हो जाने पर सामाजिक प्रतिष्ठा को हानि हो सकती है।
10. बाएं पैर की पायल का खो जाना यात्रा में दुर्घटना की ओर संकेत करता है।
11. यदि बिछुए गुम हो जाएं तो ये पति के बुरे स्वास्थ्य का संकेत हो सकता है।

 Raashi ke Tips

.

                             अंग फड़कने से शुकन अपशुकन


यदि हम अपने मन को केन्द्रित एंव संयमित रखें तो जीवन में घटने वाली प्रत्येक घटना चाहे वह शुभ या अशुभ की सूचना हमें शरीर के माध्यम से प्राप्त हो जाती है। 
कई बार हमारे शरीर के अंगों में बहुत फड़कन होने लगती है, किन्तु हमें उसका फल नहीं पता होता है। आज मै आपको बताऊंगी शरीर के किस अंग के फड़कने से क्या फल मिलता है।
स्त्री का दायां अंग और पुरूष का बायें अंग का फड़कना अशुभ माना जाता है।
क्लोंजिग- जब हम बीमार पड़ने वाले होते है, तो कुछ समय पहले से ही शरीर में शिथिलिता, आलस्य और थकान महसूस होने लगती है, ठीक उसी प्रकार से जब कोई विपदा आने वाली होती है, उससे पूर्व शरीर इस बात का संकेत दे देता है कि हम सावधान हो जाये।
1.आंख का फड़कना
-बायीं आंख फड़की- यदि किसी मनुष्य की बायीं आंख फड़क रहीं है, तो समझना चाहिए कि उसके परिवार के किसी सदस्य अथवा स्वयं को कोई बड़ी बीमारी आ सकती है।
-दायीं आंख फड़की- दाहिनी आंख के फड़कने से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
2.सिर का फड़कना
-सिर का फड़कना- सिर के फड़कने से व्यक्ति को लाभ मिलता है।
-सिर के दोनों ओर -यदि सिर दोनों ओर से फड़के तो धन की प्राप्ति होगी।
-सिर का दाहिना भाग -सिर का दाहिना हिस्सा फड़कने से विदेश यात्रा करने का अच्‍छे अवसर प्राप्त होता है।
-सिर का बायां- भाग यदि सिर का बायां हिस्सा फड़के तो दूर की यात्रा से आर्थिक लाभ हो सकता है।
3.कान का फड़कना
-दहिना कान यदि किसी का दाहिना कान फड़के तो कोई शुभ समाचार प्राप्त होने वाला है।
-बायां कान यदि बायां कान फड़के तो प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मुलाकात होगी।
-कान के पीछे कानों का पिछला हिस्सा फड़के तो व्यक्ति को मित्रों से अपमान मिल सकता है।
4.गाल का फड़कना
- दायां गाल यदि आपका दाहिना गाल फड़के तो स्वास्थ्य में सुधार बहुत देरी से होगा।
- बायां गाल बायें गाल के फड़कने से प्रसन्नता के कार्यो में बाधायें आयेंगी।
-दोनों गाल यदि दोनों गाल एक साथ फड़के तो समझना चाहिए कि कहीं से आर्थिक लाभ होने वाला है।
-दोनों गाल यदि दोनों गाल एक साथ फड़के तो समझना चाहिए कि कहीं से आर्थिक लाभ होने वाला है।
5.होंठ का फड़कना
-ऊपर के होंठ होंठ का उपरी हिस्सा फड़के तो शत्रुओं का शमन होगा।
-नीचे के होंठ यदि होंठ का निचला हिस्सा फड़के तो किसी मित्र का आगमन होने वाला है।
-दोनों होंठ यदि दोनों होंठ फड़के तो पद, प्रतिष्ठा एंव धन की प्राप्ति होने वाली है।
6.नाक का फड़कना
-नाक नाक के फड़कने से धन लाभ होता है।
-नाक का दहिना हिस्‍सा नाक का दाहिना हिस्सा फड़के तो किसी से झगड़ा हो सकता है।
-नाक का बायां हिस्‍सा नाक का बायां हिस्सा फड़कने से प्रसिद्धि एंव धन की प्राप्ति होगी।
-नाक के दोनों नथुने यदि नाक के दोनों नथुने फड़कें तो धन लाभ व सामाज में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।
-नाक की नोक यदि नाक की नोक फड़के तो आप किसी मुसीबत में फसने वाले है।
7.कंधे का फड़कना
-दायां कंधा यदि किसी का दाहिना कंधा फड़के तो अधिकार एंव साहस में वृद्धि होगी। -बायां कंधा बायें कंधे के फड़कने से यह समझना चाहिए कि आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होने वाली है।

-दोनों कंधे यदि आपके दोनों कंधे फड़के तो किसी से झगड़े होने की प्रबल सम्भावना होती है।
 Raashi ke Tips
                        दूध के असरदार टोटके 

दूध तकरीबन हर घर में इस्तेमाल होता है. यह स्वास्थ्य के लिहाज से जरूरी है. बच्चों के लिए यह पहला आहार होता है, लेकिन स्वास्थ के अलावा दूध के अन्य उपयोग भी हैं।हिन्दू धर्म में दूध को काफी उपयोगी माना गया है।
हिन्दू शास्त्रों द्वारा प्रस्तुत की गई शाखा ज्योतिष शास्त्र में दूध के कई इस्तेमाल बताए गए हैं जिन्हें करने से जीवन आसान बन सकता है. आज मै आपको बताऊंगी दूध के असरदार टोटके...
1. 2. दूध को यदि सांप को पिलाया जाए तो राहू का उपाय होता है। यह उपाय आप किसी भी शुभ दिन कर सकते है।
3.दूध में तिल मिलाकर भगवान शिव पर चढ़ाने से समस्त ग्रहों का अनिष्ट टलता है।
4.यदि आप के काम बनते बनते बिगड़ जाते है और किसी भी अच्छे काम मे भाग्य साथ नही देता तो ये खराब ग्रहो की दशा की ओर संकेत करता है ऐसे मे ग्रहो की दशा ठीक करने के लिये आधा दूध और आधा जल मिलाकर इसमे कुछ दाने चीनी के मिलवाकर 7 सोमवार को शिवलिंग पर चढ़ाये। लाभ होगा।

5.मनचाहे वर की प्राप्ति के लिये कच्चे दूध मे हल्दी मिलाकर नियमित रुप से शिवलिग पर चढ़ाये।
6. घर में अखंड लक्ष्मी के आव्हान के लिए घर में लक्ष्मी के स्थाई वास के लिए एक लोहे के बर्तन में जल, चीनी, दूध तथा घी मिला लें। इसे पीपल के पेड़ की छाया के नीचे खड़े होकर पीपल की जड़ में डाले। इससे घर में लक्ष्मी का वास होता है
क्लोंजिग- तो दोस्तो ये थे दूध के असरदार टोटके जो आपके बहुत काम सकते हैं। जिन्हें करते ही असर दिखता है और आपकी समस्या तुंरत दूर होती है
 Raashi ke Tips


Sunday 11 December 2016

कुर्सी के रंग से उदय करे अपना भाग्य



कुर्सी का हमारे कार्य़ क्षेत्र मे बहुत महत्व रहता है नौकरी हो ,दुकान हो या अपना व्यवसाय.. बैठने की सीट बहुत मयाने रखती है।  वास्तुशास्त्र मे रंगो ,दिशाओं,धातुओं का बड़ा ही महत्व होता है।
भारतीय वास्तुशास्त्र के वास्तु पुरूष सिद्धांत के अनुसार व्यक्ति का कार्य क्षेत्र उसका आफिस तथा वो जहां बैठकर अपना रोजगार कमाता है दक्षिण दिशा को संबंधित करते हैं। इस दिशा से जुड़ी हर वस्तु व्यक्ति के आर्थिक जीवन को प्रभावित करती है चाहे वो बैठने वाली सीट ही क्यो ना हो.. आज मै आपको बताऊंगी किस रंग की कुर्सी पर बैठने पर आपका भाग्य उदय  कुछ इस तरह की कुर्सी पर बैठकर कारोबार करने से या आफिस में बैठने से व्यक्ति का समय खराब हो सकता है तथा चलते काम में बाधाएं आ सकती हैं।
1.* लोहे की कुर्सी पर बैठने से व्यक्ति का कारोबार मंदा पड़ता है। 
2.* ऐल्युमिनियम की कुर्सी पर बैठने से व्यक्ति को अचानक से हानि का सामना करना पड़ता है।
3* काले रंग के आसन लगी हुई काली कुर्सीयों का इस्तेमाल करने से व्यक्ति के कार्यक्षेत्र में दुर्भाग्यपूर्ण हादसे होते हैं। 
4* भुरे अथवा नीले रंग की कुर्सी पर बैठने से अत्यधिक हानि अथवा लाभ की संभावनाएं बनती हैं।
5* हरे रंग की कुर्सी पर बैठकर कार्य व्यापार करने से धन का आगमन बढ़ता है।
अगर आपके भी बैठक की कुर्सी भुरी, काली, नीली या लोहे अथवा अल्मिनियम की बनी है तो ये उपाय करके आप भी अपने रोजगार और धन के आगमन को बढ़ा सकते हैं।
6* लाल रंग का आसन अथवा कुशन प्रयोग करने से जल्दी प्रमोशन होता है और बिजनेस अच्छा चलता है। 
7* हरे रंग का आसन अथवा कुशन इस्तेमाल करने से धन का आगमन बढ़ता है और रोजगार में विस्तार होता है।
8* पीले रंग का कुशन इस्तेमाल करने से रोजगार से बाधाएं दूर होती हैं।
9* सफेद रंग की कुशन इस्तेमाल करने से कार्य स्थल से समस्याएं खत्म होती हैं।
 Raashi ke Tips


केवल एक संकेत आपको सफल बनाये 

 हमारे आस-पास की चीजे बहुत कुछ कहती है जिस ओर हम ध्यान नही देते..और यही चीजे हमे संकेत देकर आने वाले समय के विषय मे बहुत कुछ बताती है।भारतीय प्राचीन ग्रंथों में वास्तुएवं जीव संबंधों के बारे में यह जानकारी दी गई है हमारे आस-पास बहुत सारी ऐसी छोटी-छोटी बातें होती हैं,
जो भविष्य की ओर संकेत करती हैं। अवश्यकता है तो बस उन संकेतों को समझ कर शुभाशुभ की जानकारी प्राप्त की जाए। आज मै आपको बताऊंगी कुछ संकेत जो आपको सफल बना सकते है
1.किसी पारिवारिक सदस्य को अवश्यक काम के लिए जाना हो तो उसके जाने के बाद घर में झाड़ू लगाने से वह निश्चित ही सफल होता है। 
2.खरीदारी करते समय छींक आ जाए तो यह मंगलकारी होता है। केवल एक संकेत आपको सफल बनाये
3. घर से निकलते वक्त कोई छींक दे तो बनता काम बिगड़ जाता है अथवा कार्य की सफलता में संदेह रहता है।
4.नेवले का दिखना सफलता की शत प्रतिशत गारंटी है।
5.जिस भवन के द्वार पर आकर गाय जोर-जोर से रंभाए तो निश्चय ही उस घर के सुख में वृद्धि होती है।
6.जिस घर में काली चींटियां समूह वृद्ध होकर घूमती हों वहां ऐश्वर्य वृद्धि होती है, किन्तु मतभेद भी होते हैं।
7. पीला बिच्छू माया का प्रतीक है। पीला बिच्छू घर में निकले तो घर में लक्ष्मी का आगमन होता है।
8. जिस घर के द्वार पर हाथी अपनी सूंड ऊंची करे वहां उन्नति, वृद्धि तथा मंगल होने की सूचना मिलती है।
9. जिस घर की छत या मुंडेर पर कोयल या सोन चिरैय्या चहचहाए, वहां निश्चित ही श्री वृद्धि होती है।
 Raashi ke Tips

Friday 2 December 2016

                                                मकर राशि 2017

नमस्कार दोस्तो आप सभी का स्वागत है आशा है सभी स्वस्थ होगे कुशल होगे... दोस्तो नया साल आने वाला है और सब लोग बहुत सें संकल्प लेकर साल की शुरुआत करते .. और चाहते है कि उनका आने वाला साल मंगलमय बीते.. आज मै आपको बताऊंगी कैसा रहेगा आपका साल... सबसे पहले बात करेगे
साल की शुरुवात कोई शुभ संदेश लेकर आयेगी। नौकरीपेशा लोग साहस और उत्साह से भरे रहेंगे।ये जातक काम के क्षेत्र मे इस साल ऐसा प्रदर्शन करेगे कि इनकी कार्य क्षमता  इनके सहकर्मी को चौंका देगी।इनकी अतिरिक्त काम करने की क्षमता उन लोगों को हैरान कर देगी, जिनका प्रदर्शन आपसे बेहतर है।
कार्यस्थल में प्रमोशन व मान-सम्मान मिलने के पूरे-पूरे आसार हैं। किसी वरिष्ठ अधिकारी के सहयोग से आपको लाभ मिलेगा। अपने विरोधियों की चालों को पकड़ने में आप कामयाब रहेंगे। कार्यस्थल में प्रमोशन व मान-सम्मान मिलने के पूरे-पूरे आसार हैं। किसी वरिष्ठ अधिकारी के सहयोग से आपको लाभ मिलेगा।
जो लोग करोबारी है वे जरा संभल कर निवेश करे किसी भी नये काम मे हाथ डालने से पहले अपने सहयोगी से या अपने परिवार के लोगो से राय अवश्य ले। ये साल व्यापारियो को व्यपार मे लाभ तो दिलायेगा पर केवल सोचे संमझे कामो मे। इसीलिये व्यापर से जुड़े कोई भी निर्णय सोच समझ कर ले। आप चाहे तो किसी नये वर्ग की शुरुआत भी कर सकते है। आपको व्यापार में लाभ मिलेगा लेकिन बहुत से कामों को एक साथ करने से बचना चाहिए।
। आपका अपने प्रति यह विश्वास आपको लगातार विजय दिलाएगा। काम-धंधे को लेकर की गई लंबी दूरी की यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप कुछ नया साहस कर अपनी आमदनी में बढ़ोत्तरी करेंगे। अगर किसी को पैसे उधार दे रखे हैं तो उसकी प्राप्ति संभव है।
मकर का 2017 का राशिफल बताता है कि अपने व्यवसाय में आप सम्मान और प्रतिष्ठा अर्जित करेंगे व्यापारी वर्ग को पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतनी चाहिए। किसी करीबी विश्वासपात्र व्यक्ति पर भी पैसों को लेकर ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। शेयर बाजार से अचानक धन प्राप्ति के योग बने हुए हैं।
लवरिलेशन-प्रेम संबंधों के लिए समय सामान्य रहेगा। जो लोग पहले से ही प्रेम प्रसंगों में लिप्त हैं। उनके प्यार में और इज़ाफा हो सकता है। पर अपने प्यार पर जबरन कुछ ना थोपे। ऐसा करने से रिश्तों के दूषित होने की संभावना है। मकर राशिफल 2017 के मुताबिक़ प्रेम में अपना पन तो बना रहेगा लेकिन काम की अधिकता के कारण आप अपने पार्टनर के लिए समय ज्यादा समय नहीं निकल पायेंगे। इससे रिश्तों में निराशा आ सकती है। नए प्रेमियों को कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। आपको स्कूल या कॉलेज में कोई पसंद आ सकता है। आप प्यार में रिस्क उठाने से भी नहीं कतराएंगे व अपने पसंदीदा व्यक्ति को प्रपोज़ करने के लिए उत्सुक रहेंगे।

सेहत-ये साल सेहत के लिये थोड़ा सा निराशा जनक रह सकता है। काम के बोझ के कारण आप छके हुये से महसुस करेगे । आप चाहेत तो कही घुमने का प्रोग्राम भी बना सकते है। कहीं सैर-सपाटे के लिए निकल जाएं इससे आप काफी हल्का महसूस करेंगे। बहलता मौसम आपक मौसमी बीमारी की चपेट मे ले सकता है। कुछ पेट व त्वचा संबंधी तकलीफें परेशान कर सकती हैं। जहाँ तक हो सके यात्राओं में विश्वसनीय स्थानों पर ही खाएँ-पीएँ । जंक फ़ूड का अत्याधिक प्रयोग करके रोगों को निमंत्रण न दें। घर परिवार में साफ़-सफ़ाई का बेहद ध्यान रखें। आयुर्वेद और योगाभ्यास से अच्छा लाभ मिलेगा। स्वयं को चिंता मुक्त रखें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।यह समय सेहत के लिहाज से बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता हैै।
सुझाव-1.तुलसी के पौधे पर नियमति रुप से जल चढ़ाये।2. शनिवार को तेल का दान करे।3.सूर्यदेवता को जल चढ़ाये।3.साल के किसी भी महीने यदि संभव हो सके तो खीर का भण्डारा करे।4. अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी बरतें व अपने अधीन काम करने वालों का सम्मान करें।5. छल-कपट व बेईमानी की कमाई से दूर रहें।
RAASHI KE TIPS



                                           धनु राशि 2017

नमस्कार दोस्तो आप सभी का स्वागत है आशा है सभी स्वस्थ होगे कुशल होगे... दोस्तो नया साल आने वाला है और सब लोग बहुत सें संकल्प लेकर साल की शुरुआत करते .. और चाहते है कि उनका आने वाला साल मंगलमय बीते.. आज मै आपको बताऊंगी कैसा रहेगा आपका साल... सबसे पहले बात करेगे
धनु राशि वालो के लिये ये साल खुशिया लेकर आयेगा। अनुसार नौकरीपेशा लोगों को इस वर्ष ज़बरदस्त सफलता मिलने की संभावना है। अपने सहयोगी और अपने उच्च अधिकारी लोगो के साथ संबध अच्छे बनाये ऐसा करने से आपको लाभ होगा। अपने अपने उच्च अधिकारी को खुश करके ही और उनके सहयोग के कारण ही तरक्की की सीढ़ी पर पहुयेगे। और आपके प्रमोशन मिलने के याग बनेगे।आपके वेतन में बढ़ोत्तरी हो सकती है व कंपनी की तरफ से आपको सुख-सुविधाएँ प्रदान की जा सकती हैं। अगर नौकरी में परिवर्तन करने की सोच रहे हैं तो समय उत्तम है।
जो लोग करोबारी है इनके लिये भी ये समय उच्च है कार्य क्षेत्र में आपको उल्लेखनीय सफलता मिल सकती है। अगर कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो उस क्षेत्र से जुड़े अनुभवी लोगों की सलाह लेना आपके लिए फ़ायदेमंद साबित होगा। अगर आपका बिज़नेस पार्टनरशिप में है तो किसी भी विवाद से आपको बचना चाहिए।
इस वर्ष की गयी मेहनत का फल आपको अवश्य मिलेगा। सरकारी या निजी क्षेत्र से कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है। किसी जगह फंसा हुआ आपका धन भी वापिस मिलने की संभावना है। शॉर्टकट या कम मेहनत से धन कमाने का विचार अगर आपके मन में आ रहा है तो इस समय उसे भुल जाये।शेयर बाजार में लंबी अवधि के लिए निवेश करना आपके लिए काफी फ़ायदेमंद रहेगा। यदि आप रियल स्टेट का काम करते हैं, तो दोनों हाथों से लाभ लेने के लिए तैयार हो जाएँ।
लवरिलेशन- ये साल आपके लिये प्यार भरा होगा अगर आपके रिश्तो मे तकरार है या आपके रिश्तों में जो दूरी पहले से रही होगी वह अब समाप्त होने की कगार पर है। जिन जातको की लाईप मे कोई नही है वे जरा खुद पर ध्यान दे बहुत जल्द ही इनकी लाईफ मे की आने वाला है....जो वलोग नौकरी पेशा है हो सकता है कि की इनका ही सहयोगी उन के दिल मे दस्तक दे रहा है या कहे कि आपको अपने कार्यस्थल पर किसी का साथ अधिक प्रिय लग सकता है। नए प्रेम प्रसंगों की शुरुआत भी की जा सकती है। साथ ही आपको प्रेम से जुड़े कोई नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आप एक-दूसरे को उपहार देकर अपने प्यार का इज़हार कर सकते हैं। कुछ लोगों की लव मैरिज की स्थिति बनती दिखाई दे रही है।प्रेम प्रसंगों के लिए यह साल धमाकेदार रह सकता है। जिसे वे गुप्त रूप से आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं। इससे आगे चलकर उन्हें परेशानियाँ उठानी पड़ सकती है।  जो जातक विवाह करने का मन बना रहे हैं उनके लिए नए जीवन का सूत्रपात होने वाला है यानि विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के संपन्न होने का समय भी है।
सेहत- ये साल सेहत के प्रति आपको सर्तक रहने का संकेत दे रहा है। सेहत के प्रति लापरवाही ना बरते.. बाहर का खाना आपके लिये बीमारी के दरवाजे खोल सकता है इसीलिये बाहर का खाना जैसे जंक फ़ूड इत्यादि से परहेज करें। वरना पेट की तकलीफ़ें हो सकती हैं। अगर समय रहते आप सेहत पर ध्यान नहीं देंगे तो कष्ट उठाने पड़ सकते हैं। आप अधिक असंतोष से भर सकते हैं व मानसिक तनाव रह सकता है। जो लोग मधुमेह और मोटापे की समस्या से पीड़ित हैं उन्हें अपना विशेष ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। इस समय ये रोग आपको अधिक प्रभावित कर सकते हैं। आप अपने पर अधिक बोझ न डालें और व्यर्थ की बातों से स्वयं को दूर रखें। नियमित कसरत और योगाभ्यास करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। संगीत एवं अपनी रुचियों से जुड़े कार्यों में ध्यान लगाएं। इससे आपका मन अशांत होने से बचेगा। इस वर्ष आप अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। व्यस्तता के बावजूद आराम के लिए पर्याप्त समय निकालें। वरना स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है।
सुझाव- भगवान शिव को जल चढ़ाये।2. मंगलवार को हुनमान जी के मंदिर मे मीठी बूंदी चढ़ाये।3.विष्णु जी की रोज़ाना पूजा करनाफ़ायदेमंद रहेगा। 4.हल्दी, पीली दाल, चंदन व केसर का अधिक प्रयोग करें।4.नहाने के उपरांत मस्तिष्क पर पीले चन्दन का तिलक लगाएं।
RAASHI KE TIPS