केवल एक संकेत
आपको सफल बनाये
हमारे आस-पास की चीजे बहुत कुछ कहती है जिस ओर
हम ध्यान नही देते..और यही चीजे हमे संकेत देकर आने वाले समय के विषय मे बहुत कुछ
बताती है।भारतीय प्राचीन ग्रंथों में ‘वास्तु’ एवं जीव संबंधों
के बारे में यह जानकारी दी गई है हमारे आस-पास बहुत सारी ऐसी छोटी-छोटी बातें होती
हैं,
जो भविष्य की ओर संकेत करती हैं। अवश्यकता है तो बस उन
संकेतों को समझ कर शुभाशुभ की जानकारी प्राप्त की जाए। आज मै आपको बताऊंगी कुछ
संकेत जो आपको सफल बना सकते है।
1.किसी पारिवारिक सदस्य को अवश्यक काम के लिए जाना हो तो उसके जाने के बाद
घर में झाड़ू लगाने से वह निश्चित ही सफल होता है।
2.खरीदारी करते
समय छींक आ जाए तो यह मंगलकारी होता है। केवल एक संकेत आपको सफल बनाये
3. घर से निकलते वक्त कोई छींक दे तो बनता काम बिगड़ जाता है
अथवा कार्य की सफलता में संदेह रहता है।
4.नेवले
का दिखना सफलता की शत प्रतिशत गारंटी है।
5.जिस
भवन के द्वार पर आकर गाय जोर-जोर से रंभाए तो निश्चय ही उस घर के सुख में वृद्धि
होती है।
6.जिस
घर में काली चींटियां समूह वृद्ध होकर घूमती हों वहां ऐश्वर्य वृद्धि होती है, किन्तु मतभेद भी होते हैं।
7. पीला
बिच्छू माया का प्रतीक है। पीला बिच्छू घर में निकले तो घर में लक्ष्मी का आगमन
होता है।
8. जिस
घर के द्वार पर हाथी अपनी सूंड ऊंची करे वहां उन्नति, वृद्धि तथा मंगल होने की सूचना मिलती है।
9. जिस
घर की छत या मुंडेर पर कोयल या सोन चिरैय्या चहचहाए, वहां निश्चित ही श्री वृद्धि होती है।
Raashi ke Tips
No comments:
Post a Comment