यदि हम अपने मन को केन्द्रित एंव
संयमित रखें तो जीवन में घटने वाली प्रत्येक घटना चाहे वह शुभ या अशुभ की सूचना
हमें शरीर के माध्यम से प्राप्त हो जाती है।
कई बार हमारे शरीर के अंगों में
बहुत फड़कन होने लगती है, किन्तु
हमें उसका फल नहीं पता होता है। आज मै आपको बताऊंगी शरीर के किस अंग के फड़कने से
क्या फल मिलता है।
स्त्री का दायां अंग और पुरूष का
बायें अंग का फड़कना अशुभ माना जाता है।
क्लोंजिग- जब हम बीमार पड़ने वाले होते है, तो कुछ समय पहले से ही शरीर में
शिथिलिता, आलस्य और
थकान महसूस होने लगती है, ठीक उसी
प्रकार से जब कोई विपदा आने वाली होती है, उससे पूर्व शरीर इस बात का संकेत
दे देता है कि हम सावधान हो जाये।
1.आंख का फड़कना
-बायीं आंख फड़की- यदि किसी मनुष्य की बायीं आंख फड़क रहीं है, तो समझना चाहिए कि उसके परिवार के
किसी सदस्य अथवा स्वयं को कोई बड़ी बीमारी आ सकती है।
-दायीं आंख फड़की- दाहिनी आंख के फड़कने से कोई शुभ समाचार मिल
सकता है।
2.सिर का फड़कना
-सिर का फड़कना- सिर के फड़कने से व्यक्ति को लाभ मिलता है।
-सिर के दोनों ओर -यदि सिर दोनों ओर से फड़के तो धन की
प्राप्ति होगी।
-सिर का दाहिना भाग -सिर का दाहिना हिस्सा फड़कने से विदेश
यात्रा करने का अच्छे अवसर प्राप्त होता है।
-सिर का बायां- भाग यदि सिर का बायां हिस्सा फड़के तो दूर की
यात्रा से आर्थिक लाभ हो सकता है।
3.कान का फड़कना
-दहिना कान यदि किसी का दाहिना कान फड़के तो कोई शुभ समाचार
प्राप्त होने वाला है।
-बायां कान यदि बायां कान फड़के तो प्रतिष्ठित व्यक्तियों से
मुलाकात होगी।
-कान के पीछे कानों का पिछला हिस्सा फड़के तो व्यक्ति को
मित्रों से अपमान मिल सकता है।
4.गाल का फड़कना
- दायां गाल यदि आपका दाहिना गाल फड़के तो स्वास्थ्य में सुधार
बहुत देरी से होगा।
- बायां गाल बायें गाल के फड़कने से प्रसन्नता के कार्यो में
बाधायें आयेंगी।
-दोनों गाल यदि दोनों गाल एक साथ फड़के तो समझना चाहिए कि कहीं
से आर्थिक लाभ होने वाला है।
-दोनों गाल यदि दोनों गाल एक साथ फड़के तो समझना चाहिए कि कहीं
से आर्थिक लाभ होने वाला है।
5.होंठ का फड़कना
-ऊपर के होंठ होंठ का उपरी हिस्सा फड़के तो शत्रुओं का शमन
होगा।
-नीचे के होंठ यदि होंठ का निचला हिस्सा फड़के तो किसी मित्र
का आगमन होने वाला है।
-दोनों होंठ यदि दोनों होंठ फड़के तो पद, प्रतिष्ठा एंव धन की प्राप्ति होने वाली है।
-दोनों होंठ यदि दोनों होंठ फड़के तो पद, प्रतिष्ठा एंव धन की प्राप्ति होने वाली है।
6.नाक का फड़कना
-नाक नाक के फड़कने से धन लाभ होता है।
-नाक का दहिना हिस्सा नाक का दाहिना हिस्सा फड़के तो किसी से झगड़ा हो सकता है।
-नाक का दहिना हिस्सा नाक का दाहिना हिस्सा फड़के तो किसी से झगड़ा हो सकता है।
-नाक का बायां हिस्सा नाक का बायां हिस्सा फड़कने से
प्रसिद्धि एंव धन की प्राप्ति होगी।
-नाक के दोनों नथुने यदि नाक के दोनों नथुने फड़कें तो धन लाभ
व सामाज में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।
-नाक की नोक यदि नाक की नोक फड़के तो आप किसी मुसीबत में फसने
वाले है।
7.कंधे का फड़कना
-दायां कंधा यदि किसी का दाहिना कंधा फड़के तो अधिकार एंव साहस
में वृद्धि होगी। -बायां कंधा बायें कंधे के फड़कने से यह समझना चाहिए कि आपकी कोई
मनोकामना पूर्ण होने वाली है।
-दोनों कंधे यदि आपके दोनों कंधे फड़के तो किसी से झगड़े होने
की प्रबल सम्भावना होती है।
Raashi ke Tips
No comments:
Post a Comment