सोना
गुम हो जाये तो
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोने के
गहने का मिलना या गुम होना दोनों ही अपशकुन होता है। दरअसल, सोने का संबंध
ज्योतिष में गुरु ग्रह से माना गया है। इसलिए सोने के गुम होने या मिलने पर गुरु
ग्रह के अशुभ प्रभाव का सामना करना पड़ता है।
इसके अलावा शकुन शास्त्र में भी गहनों
से जुड़े शकुन-अपशकुन का वर्णन मिलता है। आज मै आपको बताऊंगी कौन से गहने के गुम
होने या मिलने का जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है…
1.यदि किसी के कान का गहना यानी ईयर रिंग गुम हो
जाए तो कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है।
2. नाक की नथ या लोंग खो जाने पर आपको बदनामी या अपमान का सामना
करना पड़ सकता है।
3. सिर का गहना जैसे टीका या शीष फूल खो जाए तो आपको कोई बड़ी
टेंशन मिल सकती है।
4. गले का हार खो जाए तो ये ऐश्वर्य में कमी आने का संकेत हो
सकता है।
5. बाजू बंद खो जाए तो आपको पैसों से जुडी दिक्कते आ सकती6. यदि कंगन खो जाए तो मान-सम्मान में कमी आती है।7. अंगूठी का खो जाना स्वास्थ्य से जुडी परेशानियों की ओर इशारा
करता है।
8. कमर बंद गम हो जाना किसी भारी विपदा की और संकेत करता है।
9. दाएं पैर की पायल गुम हो जाने पर सामाजिक प्रतिष्ठा को हानि
हो सकती है।
10. बाएं पैर की पायल का खो जाना यात्रा में दुर्घटना की ओर
संकेत करता है।
11. यदि बिछुए गुम हो जाएं तो ये पति के बुरे स्वास्थ्य का संकेत
हो सकता है।
Raashi ke Tips
.
No comments:
Post a Comment