Eअक्षर के लोगो का स्वभाव चमत्कारी समाधान
नाम के पहले अक्षर से राशि मालूम होती है और उस राशि के अनुसार व्यक्ति के
स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आज मै आपको बताऊंगी
नाम के पहले अक्षर से व्यक्ति का स्वभाव।
बात करेंगे इंग्लिश अक्षर E कि यदि किसी लड़की या
लड़के का नाम अंग्रेजी के E
अक्षर से शुरु होता है तो ये लोग रिश्तों को बड़ा महत्व
देते है। जानते है न जातकों के बाकी गुण..
स्वभाव-जिन जातकों का नाम
‘इ’ अक्षर
से शुरू होता है वह मौलिक विचारों वाले, अपनी
छवि अलग बनाने वाले, अपने लक्ष्य के प्रति निरन्तर क्रियाशील रहने
वाले होते हैं।
इन्हें भीड़ से हटकर काम करना अच्छा लगता है
भले ही काम कितना भी जोखिम पूर्ण हो। नई—नई
योजना बनाना तथा योजनाबद्ध तरीके से काम करना इन्हें खूब आता है। यह स्पष्ट वक्ता, निडर और साहसी होते हैं तथा सच्ची और खरी बात
कहने में पीछे नहीं हटते।
करियर- कार्यों में सफलता
पाने के लिए पूरी मेहनत करते हैं और जब तक सफल नहीं हो जाते, इन्हें शांति नहीं
मिलती है। इन लोगों की काम करने की क्षमता गजब की होती है, शारीरिक रूप से भी ये
लोग शक्तिशाली होते हैं। इनकी सहनशक्ति भी बहुत अधिक होती है। काम को अंत तक ले
जाते है और अपने कार्य़ क्षेत्र मे अपनी अलगी ही छवि बनाते है।
प्यार- प्यार के मामले मे ये जातक थोड़े से अनलकी होते है। और रिश्तो मे
धोखा खाते है।
अक्सर दिल लगा तो बैठते है पर प्यार को पाने मे असफल रहते है।
गुण-1. ये बहिर्मुखी होते
हैं। व्यवहार—कुशलता की इनमें कमी होती है। किस समय, किस को क्या बोलना है इसका ध्यान न रखकर मुंह
पर ही खरी—खोटी कह देते हैं। । कार्य हो, विचार हो या योजनाएँ हो, हर क्षेत्र में नवीनता इन्हें प्रिय होती है।
2. ये जातक हमेशा कुछ नया पाना करना चाहते है
पुराने नियम कानुन इन्हे बिल्कुल भी पंसद नही होते अपने नियम खुद बनाते है। दीमाग
मे हमेशा कुछ ना कुछ चलता रहता है। घूमना फिरना इन्हे बहुत पंसद होता है।
3.वे लोग खुले विचारों वाले और बिंदास होते हैं, ये लोग सच बोलने में
कभी भी हिचकते नहीं हैं और ना ही इस बात की परवाह करते हैं कि सच बोलने पर दूसरों
को कितना कष्ट सहन करना पड़ सकता है। इनकी योजनाएं बहुत ही रचनात्मक होती हैं और
इन योजनाओं पर ये लोग आसानी से काम भी कर लेते हैं।
No comments:
Post a Comment