Tuesday, 25 October 2016

                      वास्तु टिप्स दीवाली पर सजाये ऐसे अपना घर

दीवाली हिन्दु पर्व का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है जैसे दीवाली का महीना पास आने लगता है लोग अपने-अपने  घरो को साफ करने मे लग जाते है.. यही नही बाजार से नई नी तस्वरी और सजाने का सामान लेकर घर को सजाने लगते है।
लेकिन कई बार घर को ज्यादा सुंदर बनाने के चक्कर में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं कि वास्तु के विपरीत स्थितियां बन जाती हैं इसलिए घर को सजाते समय वास्तु का ध्यान भी जरूर रखें।आज मै आपको बताऊंगी दीवाली पर घर को सजाने के लिये वास्तु टिप्स
पहला टिप्स- दीपावली के मौके पर बहुत से लोग टीवी और फ्रीज की खरीदारी करते हैं। टीवी और फ्रीज को उत्तर अथवा पूर्व दिशा की ओर मुख करके लगाएं। ड्राइंग रूम में भारी समानों को दक्षिण या पश्चिम दिशा की दीवार से सटाकर रखें।
दूसरा टिप्स- जिन लोगों के घर का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा की ओर है उन्हें मुख्य द्वार पर पिरामिड या लक्ष्मी गणेश की तस्वीर लगानी चाहिए। आपके घर का मुख्य द्वार पूर्व दिशा या उत्तर दिशा की ओर है तो उत्तर पू्र्व दिशा को विशेष रूप से सजाएं।
तीसरा टिप्स- जल के भीतर नमक मिलाएं एवं पूरे घर में अंदर इसका छिड़काव करें। इस तरह की मान्यता है कि नमक वायु से नकारात्मकता को सोख लेते है एवं घर के भीतर एक सकारात्मक वातावरण सृजित करता है।
चौथा टिप्स-  आप घर के लिये कोई पेंटिग या की तस्वीर खरीद समय ध्यान रखे कि पेटिंग डूबते हुये जहाज, युद्- लडाई या उदास महौल की ना हो , उगते हुये सूरज की, मुस्कुराते हुये चेहरो की , फूलो की आदि आप पेंटिग ले सकते है और ये आप अपने घर की पूर्व दिशा मे लगा सकते है।
पांचवा टिप्स यदि घर में ओम, स्वस्तिक या अन्य कोई शुभ चिह्न वाली पेंटिंग लगानी हो तो, उत्तर-पूर्व कमरे की पूर्व दीवार इसके लिए उपयुक्त मानी गई है।
छठा टिप्स- कई लोग दीवाली के दिनों मे नई घड़ी लेकर आते है पर वास्तु ज्ञान ना होने के कारण उसे गलत दिशा मे लगा देते है।घड़ी लगाने के लिए उत्तर, पूर्व तथा पश्चिम दिशा को उत्तम माना जाता है। इनमें से किसी एक दिशा में घड़ी लगाने से घर में शुभ समय आता है।
Raashi Ke Tips



No comments:

Post a Comment