Saturday, 15 October 2016

.Fअक्षर के लोगो का स्वभाव चमत्कारी समाधान

नाम के पहले अक्षर से राशि मालूम होती है और उस राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आज मै आपको बताऊंगी नाम के पहले अक्षर से व्यक्ति का स्वभाव।
बात करेंगे इंग्लिश अक्षर F  कि यदि किसी लड़की या लड़के का नाम अंग्रेजी के Fअक्षर से शुरु होता है तो ये लोग रिश्तों को बड़ा महत्व देते है। जानते है न जातकों के बाकी गुण..
स्वभाव--यदि किसी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर इंग्लिश के एफ से शुरू होता है तो वे लोग अपने घर-परिवार से पूरी तरह अटैच रहते हैं। इनके लिए परिवार ही पहली प्राथमिकता होता है और
सदस्यों के लिए कुछ भी कर सकने का जुनून भी होता है। समाज एवं परिवार की बुराईयों को दूर करना इनका मुख्य उद्देश्य होता है।
करियर- इनमें नेतृत्व शक्ति की प्रमुखता होती है। ऐसे जातक रहस्यवादी, जटिल व्यक्तित्व के धनी होते हैं। इनके जीवन में इतने अधिक परिवर्तन होते हैं कि कौनसी घटना कब घट जाएगी, इसका आभास नहीं होता है।
प्यार- प्यार के मामले मे लोग थोड़े से अड़ियल होते है, कभी तो क दम बड़ो के जैसे व्यवहार करते है तो कभी बच्चों के सामान व्यवहार करके सामने वाले को सोच मे डाल देते है। अपने प्यार से उम्मीदे ज्यादा करते है पुरी ना होने पर निराश हो जाते है। पर इनकी एक गुण खास होता है कि जिस भी रिश्ते मे जाते है बंध कर रहते है। ये काफी आकर्षक और रोमांटिंक होते हैं।
गुण-1. जिन जातकों का नाम एफअक्षर से शुरू होता है वह सच्चे, ईमानदार, उदार तथा परोपकारी होते हैं। इन्हें दूसरों की सेवा करना अच्छा लगता है। यह अपनी हर जिम्मेदारी सुचारू रूप से पूर्ण व्यवस्था के साथ निभाते हैं।
2. ऐसे जातक घरेलू कार्यों में अधिक रुचि लेते हैं। परिवार को सुचारु रूप से केसे चलाया जा सकता है, कोई इनसे सीखे। इनका जीवन एक तरह से समाज और परिवार की धरोहर होता है। ये, ईमानदार, मधुर व्यवहारी एवं परोपकारी होते हैं।
3. जीवन के प्रति इनका दृष्टिकोण भौतिकवादी होता है। ये अपने भाग्य पर ज्यादा विश्वास नहीं रखते। इनकी प्रतिभा अंतर्मुखी होती है। सच के साथ रहना इन्हें पसंद होता है। ऐसे लोग बहुत अधिक बोलेंगे या एकदम चुप्पी साधे हुए अतिगंभीर स्वभाव वाले होंगे। इनके गुस्से का सामना अच्छेअच्छे हिम्मत वाले व्यक्ति भी नहीं कर पाते।
4. इन लोगों में बाहरी प्रेम प्रदर्शन की आदत नहीं होती, इस कारण बहुत से लोग इन्हें कठोर समझते हैं, परन्तु वास्तव में ये ऐसे होते नहीं हैं।

 Raashi Ke Tips

No comments:

Post a Comment