Saturday, 7 January 2017

दिन के साथ जाने व्यक्ति का स्वभाव

व्यक्ति के जन्म के साथ ही सिलसिला शुरु हो जाता है उसके सफलता से लेकर उसके स्वभाव का., आपका स्वभाव और व्यवहार कैसा होगा ये निर्भर करता है आपके जन्म के वार पर यानि आप जिस दिन पैदा हुये उस दिन क्या वार था आज मै आपको बताऊंगी जन्म के दिन के आधार पर आपका व्यवहार और स्वभाव.....

सोमवार- इस दिन जन्मे व्यक्ति हमेशा समाज में चर्चा का विषय बने रहते हैं लेकिन इनका पारिवारिक जीवन अच्छा नहीं रहता। इन्हें अक्सर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, बावजूद इसके ये लोग हंसमुख होते हैं और काफी मीठा बोलते हैं। ये लोग बुद्धिमान, कला प्रेमी और बहादुर होते हैं और सुख-दुख में एक जैसे रहते हैं। इस दिन जन्मे व्यक्तियों की याददाश्त बहुत तेज होती है लेकिन इनमें धैर्य की बहुत कमी होती है

मंगलवार- मंगलवार को जन्म लेने वाले व्यक्ति क्रोधी, पराक्रमी, अनुशासनप्रिय, और नए विचारों का समर्थन करने वाले होते हैं। इस दिन जन्मे व्यक्तियों पर मंगल ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है । ऐसे लोग अपनी प्रशंसा सुनने के बहुत इच्छुक रहते हैं। इनके दांपत्य जीवन में समय-समय पर विरोधाभास की स्थिति आती रहती है। अधिक क्रोध के कारण आसपास के लोगों से इनकी ज्यादा नहीं बनती।

बुधवार- बुधवार को जन्मे लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी और बुद्धिवाले होते हैं। इनपर बुध ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है। लोग इन्हें पसंद करते हैं। ये अपने माता-पिता और भाई-बहनों से विशेष रूप से बहुत प्यार करते हैं। भाग्य पक्ष मजबूत होने के कारण, ये लोग सभी प्रकार की विपत्तियों से जल्द ही बाहर निकल आते हैं और धन कमाने में कामयाब होते हैं।

गुरुवार- इस दिन जन्म लेने वाले लोग महत्वाकांक्षी, गंभीर स्वभाव वाले होते हैं और किसी भी मुश्किल समय का सामना बड़ी ही समझदारी और साहस के साथ करते हैं। इनके साहस और तर्क के आगे कोई टिक नहीं पाता। ये दोस्ती भी अच्छी संगत वालों से करते हैं इसलिए दोस्तों की तरफ से इन्हें हमेशा खुशी मिलती है।

शुक्रवार- इस दिन जन्मे व्यक्ति की वाणी में मधुरता और सरलता होती है और वाद-विवाद करने वाले से ये नफरत करते हैं। ऐसे लोग मनोरंजन के साधनों पर अधिक खर्च करते हैं । प्रेम के मामले में ऐसे लोग एक जगह नहीं टिक पाते। इनके स्वभाव में ईर्ष्या अधिक होती है। इनका वैवाहिक जीवन सफल कहा जा सकता है।

शनिवार- जो लोग शनिवार को पैदा होते हैं वे आलसी और संकोची होते हैं। ऐसे लोग किसी भी कार्य को करने के लिए योजना तो बनाते हैं लेकिन उन योजनाओं के अनुरूप कार्य नहीं कर पाते। इन लोगों को दोस्ती करते वक्त सावधानी बरतने की जरुरत होती है। परिवार वालों और रिश्तेदारों से भी इन्हें बहुत सुख नहीं मिलता।

रविवार- रविवार का संबंध सूर्यदेव से है। सूर्य, सिंह राशि का स्वामी है। सिंह का अर्थ है शेर और शेर को स्वतंत्रता पसंद होती है। इसलिए रविवार को जन्मे व्यक्ति किसी की अधीनता में कार्य करना पसंद नहीं करते। सामान्य तौर पर भाग्यशाली होते हैं, कम बोलते हैं और कला एवं शिक्षा के क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त करते हैं। धर्म में भी रुचि रखते हैं। यदि इन लोगों को नेतृत्व का कार्य सौंप दिया जाय तो किसी भी क्षेत्र में बेहतर परिणाम देते हैं।

 Raashi ke Tips

No comments:

Post a Comment