Saturday, 7 January 2017

सूर्य़ग्रहण पर करे दान

सूर्य ग्रहण एक तरह का ग्रहण है जब चन्द्रमा, पृथ्वी और सूर्य के मध्य से होकर गुजरता है तथा पृथ्वी से देखने पर सूर्य पूर्ण अथवा आंशिक रूप से चन्द्रमा द्वारा आच्छादित होता है। 
इस दौरान कोई भी शुभ  कार्य़ नही किया जाता है इस ग्रहण के पुरे होने के बाद दान करके पुण्य कमाया जाता है। आज मै आपको बताऊंगी की सूर्यग्रहण के बाद किस चीज का दान करना चाहिये।


1.दान करने का सही समय ग्रहण के बाद होता है। दाम करते समय ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करते हुये दान करे।

2.जो शनि की साढ़ेसाती से पीड़ीत हो उस व्यक्ति को ग्रहण के बाद जरुर दान करना चाहिये। इन जातको को अनाज का दान करना चाहिये। अनाज के रुप मे आप चावल ,गेंहु, बाजरा आदि दान कर सकते हैं।

3.मेष राशि वालो को ग्रहण के बाद गुड़ ,लाल वस्त्र, या लाल वस्तुओं का दान करना चाहिये।

4.वृषभ राशि वालों को चावल, दुध का दान करना चाहिये। ये दान इनके जीवन मे रुके हुये कार्य़ को पुरा करेगा।

5.मिथुन राशि वालो को हरा रंग की वस्तुए जैसे कपड़े, हरी दाल, हरी सब्जियां आदि का दान करना चाहिये।

6.कर्क राशि वालो को सफेद रंग की वस्तुएं दान करे जैसे कि सफेद कपड़ा, दुध, चीनी दि का दान करे।

7.सिंह राशि वालो को गेंहू, आटा की फल आदि का दान करना चाहिये।इनका दान करने से ग्रहण के अशुभ प्रभाव का निवारण होता है।

8.कन्या- कन्या राशि वाले जातकों को ग्रहण के बाद किसी भी सब्जी का दान करना चाहिये।गाय को चारा खिलाना चाहिये। इनका दान करने से परिवार के सदस्यो के जीवन की रक्षा होती है।

9.तुला राशि वाले जातको को ग्रहण के बादपुजन सामग्री का दान करना चाहिये जैसे कि दीपक घी, अगर बत्ती. इत्र,रुई। इनका दान करने से भाग्योदय होता है।

10.वृश्र्चिक राशि-इस राशि के जातकों को ग्रहम के वबाद पीली वस्तो का दान करना चाहिये जैसे पीला वस्त्र, पीली दाल,पीला फल,गुड़ आदि। इनके दान से करोबार और रोजगार की बांधायें दुर होगीं।

11.धनु राशि इस राशि के जातकों को ग्रहण के बाद मिठाई का दान करना चाहिये। आप चाहे तो घर मे भी किसी प्रकार का मीठा बनाकर दान कर सकते है।

12.मकर राशि के जातको को ग्रहण के बाद काले तिल, सरसों , उड़द आदि का दान करना चाहिये। इन का दान करने से संमस्त कष्टो का निवारण होता है।

13.कुंभ राशि के जातको को ग्रहम के बाद  अन्न का दान करना चाहिये। ये जातक चाहे तो आटा,दाल ,मसाले मंदिर मे दान कर सकते है या किसी 5 लोगो को (गरीब लोगो को )खाना भी खिला सकते है।इस दान से अध्ययन औऱ कारोबार की बाधांए दुर होगी।

14.मीन राशि-इस राशि के जातको को ग्रहण के बाद पक्षियो को दाना डालना चाहिये या चीटियो को आटा या गुड़ भी खिला सकते है। इस दान से आपके जीवन की परेशानी भी दुर हो जायेगी।

इस दौरान थोड़ी सी सावधानी आपको बेहतर सेहत और किस्मत का वरदान दे सकती है. सूर्य ग्रहण का असर राशियों पर भी पड़ता है. इसीलिये आप भी बताये गये राशि दान के अनुसार दान करे और ग्रहण के अशुभ प्रभाव का निवारण करे
 Raashi ke Tips

No comments:

Post a Comment