Saturday, 21 January 2017

नाखुन से जाने व्यक्ति का स्वभाव..............
नाखुन हमारे शरीर का वो हिस्सा है जो हमारे शरीर की डेड सेल्स यानि  मरी हुई कोशिकाओं से मिलकर बना होता है। जब हम इन्हे काटते है तो हमे दर्द नही होता।
महिलाओं जहां अपने नाखुन को बढ़ाकर अपना सौन्दर्य़ बढ़ाती है वही पुरुष इन्हे काटकर स्वस्छता का ध्यान रखते है।
पर आप मे से शायद ही कोई ये बात जानता होगा कि ये नाखुन व्यक्ति का नेचर भी बताते है आज मै आपको बताऊंगी नाखुन के अनुसार लोगो के स्वभाव से जुड़ी कुछ बातें।

1. जिन लोगों के नाखून छोटे होते हैं, वे चाहे कितने भी उच्च व सभ्य घराने में पैदा हुए हों, स्वभाव से अच्छे नहीं होते हैं। ऐसे व्यक्ति असभ्य व स्वार्थी होते हैं। ये अपना हित साधने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। ऐसे लोगो से थोड़ी दुरी बनाकर चलना चाहिये।
2. टेढ़े और असामान्य नाखून वाले लोगों की मानसिक स्थिति अचानक बदलकर हिंसक हो जाती है। ऐसे लोगों से भी बच कर रहना चाहिए। धब्बेदार नाखून वाले लोगों में कहीं न कहीं आपराधिक आदतें छुपी होती हैं।
3. छोटे और पीले नाखून व्यक्ति के मक्कार स्वभाव को प्रदर्शित करते हैं, जबकि गोलाकार नाखून व्यक्ति के सशक्त विचारों व तुरंत निर्णय लेने की क्षमता को बताते हैं।
4. पतले व लंबे नाखून वाले लोग जल्दी निर्णय नहीं ले पाते हैं और इसी प्रवृत्ति के कारण कई बार इन्हें नुकसान उठाना पड़ता है।
5. छोटे नाखून व गांठदार उंगलियां हों तो ऐसे लोग अपने लाइफ पार्टनर को इशारों पर नचाते हैं। हालांकि, ये चरित्र के अच्छे होते हैं, लेकिन इन पर पूरी तरह से विश्वास नहीं किया जा सकता।
6. कठोर नाखून वाले व्यक्ति झगड़ालु प्रवृत्ति के साथ ही अपनी जिद के पक्के होते हैं। ये जो ठान लेते हैं, वो कर के ही दम लेते हैं। चाहे वे फिर सही हो या गलत। उन्हें किसी बात की परवाह नहीं होती।
7. वे लोग जिनके नाखून चौड़ाई से अधिक लंबाई लिए हों तो ऐसे लोग निरंतर आगे बढ़ने वाले होते हैं।
ये अपने जीवन में बहुत उन्नति करते हैं। ये अपने कर्तव्यों को अच्छी तरह समझते व इसे पूरा भी करते हैं।
8. यदि आपके नाखुनो पर सफेद दान होते है तो ये सफेद दाग अच्छे माने जाते है। इसमें ये इशारा होता है कि आपको सोचे हुए काम में फायदा मिलने वाला है।

तो दोस्तो मैने आपको बताये नाखुनों के अनुसार लोगो के स्वभाव से जुड़ी कुछ बातें। अब नाखुन के माध्यम से जाने आप भी लोगो का स्वाभाव।

 Raashi ke Tips


No comments:

Post a Comment