Tuesday 14 March 2017

घर में नहीं होनी चाहिए ये चीजें


सुख-समृद्धि पर घर की चीजों का भी सीधा असर होता है। यदि घर में अशुभ फल देने वाली एक भी चीज है तो वह अन्य शुभ चीजों के असर को खत्म कर सकती है। यहां जानिए पक्षियों और कीड़ों से जुड़ी कुछ ऐसी चीजें,जो घर में हो तो पैसा पानी की तरह बह जाता है,यानी कड़ी मेहनत के बाद भी न तो बचत होती है और ना ही सुख मिलता है। ये सभी चीजें जंगल में ही रहनी चाहिए,घर में नहीं।
कबूतर का घोंसला:-
कभी-कभी घर में कबूतर घोंसला बना लेते हैं, ये नकारात्मक असर पैदा करता है। इससे घर में अस्थिरता का वातावरण बनता है। साथ ही, इसकी वजह से घर में धन संबंधी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। इसीलिए घर में से ये घोंसला हटा देना चाहिए।
मधुमक्खी का छत्ता:-
जिन घरों में ठीक से साफ-सफाई नहीं हो पाती है, वहां मधुमक्खियां छत्ता बना लेती हैं। मधुमक्खियां का डंक वैसे ही खतरनाक होता है। इनके काटने से हमें त्वचा से संबंधित परेशानियां हो जाती हैं। साथ ही, इनकी वजह से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। ये छत्ता गंदगी का संकेत देता है।
मकड़ी का जाल:-
मकड़ी के जाले भी घर में गरीबी को बढ़ाते हैं। ये भी साफ-सफाई के अभाव में ही बनते हैं। लक्ष्मी ऐसे स्थान पर निवास नहीं करती है, जहां गंदगी होती है। इसीलिए मकड़ी के जाले घर में नहीं बनने देने चाहिए, ये दुर्भाग्य के सूचक होते हैं।
घर में चमगादड़ होना या इनका आना-जाना:-
यदि किसी घर में चमगादड़ रहने लगे या आना-जाना शुरू कर दे तो ये दुर्भाग्य बढ़ाने वाली बात है। चमगादड़ नकारात्मक शक्तियों का प्रतीक है। इसकी वजह स्वास्थ्य और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसीलिए इन्हें घर में आने से रोकना चाहिए।

Raashi ke Tips

No comments:

Post a Comment