भगवान की इन मूर्तियों के दर्शन कभी ना करे
कहते कि किसी शुभ काम के लिये जाये और भगवान के दर्शन हो जाये तो कार्य पुरा होता है.. यहां तक की यदि सुबह आंख खुलते ही भगवान की मुर्ति सामने देख जाये तो दिन अच्छा बितता है .. हर किसी के घर में भगवान की मूर्तियां और तस्वीर होती ही हैं, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि सभी मूर्तियां शुभ प्रभाव देने वाली नहीं होती। वास्तु के अनुसार, कई मूर्तियां ऐसी भी होती हैं, जिनके दर्शन करना मनुष्य के लिए अशुभ प्रभावों का कारण भी बन सकता है। आज हम आपको भगवान के ऐसे ही कुछ स्वरूप और मूर्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके दर्शन करना अच्छा नहीं माना जाता।
1.भगवान की किसी भी मुर्ति की कभी भी पीठ नही देखनी चाहिये। यदि आप घर मे भगवान की कोई भी मुर्ति लगाते है तो इस तरह लगाये कि आपको मुर्ति के आगे के दर्शन हो.. पीठ के नही।
2.पूजा घर मे एक ही भगवान की दो अलग रुप की मुर्ति नही रखनी चाहिये ऐसा करने से घर मे लड़ाई –झगड़े होते है। ऐसी मुर्ति के दर्शन नही करने चहिये ऐसा करने से वाद-विवाद की स्थिति बनती है।
3..किसी भी खंडित मुर्ति को घर मे कभी भी ना रखे.. चाहे मुर्ति कितनी ही पुरानी हो या मुर्ति से कितनी ही आस्था क्यों ना हो खंडित मुर्ति के दर्शन करना अशुभ फल देता है।
4.भगवान की ऐसी मुर्ति जिसके मुख पर सौन्य ना हो या जो मुर्ति क्रोध मुद्रा मे हो उस मुर्ति के दर्शन कभी भी नही करने चाहिये।
Raashi ke Tips
No comments:
Post a Comment