Saturday, 18 February 2017

    साप्ताहिक राशिफल 20 फरवरी से 26 फरवरी  



ग्रहों की स्थिति प्रतिदिन बदलती है और सप्ताह में तो कई बार पूरी तरह बदल जाती है, ऐसे में दैनिक राशिफल के साथ मनुष्य के जीवन में साप्ताहिक राशिफल का भी विशेष महत्व होता है। साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से जातक यह जान सकते हैं कि क्या यह सप्ताह शुभ है या नहीं?

1.मेष राशि – इस सप्ताह अपनी लाइफ स्टाइल को थोड़ा बदलने की कोशिश करें, सुबह और शाम के समय वॉक पर जाने का प्लान बनाएं। अपनी सेहत का ध्यान रखे यह सप्ताह विद्यार्थियों के लिए थोड़ा सा परेशानियो से भरा हो सकता है अब समय है कुछ कर के दिखाने का।

2.वृषभ- ये सप्ताह आपको आर्थिक तंगी दे सकता है कही भी निवेश करते समय जरा ध्यान दे। किसी भी बिना वजह ना उलझे अन्यथा हानि हो सकती है। वाहन चलाते समय ध्यान दे।

3.मिथुन राशि--इस हफ्ते आप अपने परिवारजनों के साथ अच्छा टाइम बिताएंगे। वीकेंड पर घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। इस सप्ताह सितारे आपके साथ हैं। कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी।

4.कर्क राशि – सप्ताह की शुरुआत आपको बिजी रख सकती है। काम का बोझ ज्यादा रहेगा.. थकान महसुस होगी, स्वभाव मे चिड़चिड़ापन आ सकता है किसी से बिना वजह ना उलझे कोशिश करे स्वभाव मे मीठापन लाने की ।

5. सिंह राशि-: यह सप्ताह रिश्तों के लिहाज से थोड़ा कठिन हो सकता है। किसी परिचित से लड़ाई हो सकती है जो अंत तक एक घातक रुप ले सकती है इसीलिये अपनी वाणी पर संयम रखें और किसी प्रकार की गलतफहमी ना पालें। यह सप्ताह करियर के लिहाज से नॉर्मल रहेगा। 

6.कन्या राशि – बेरोजगारों को अभी और भागदौड़ करनी पड़ सकती है। प्यार के क्षेत्र में इस सप्ताह आपको कामयाबी मिलेगी। यह सप्ताह छात्रों के लिए बेहतरीन होगा। बाधाएं दूर हो सकती हैं। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी आपके साथ होगी।

7.तुला राशि- इस सप्ताह बैंगनी रंग पहनना आपके लिए लाभदायक है। नीले रंग के कपड़े न पहनें तो बेहतर होगा।  परिजनों का सहयोग मिलेगा और घर में शांति का माहौल रहेगा। कहीं बाहर घूमने का प्लान भी बन सकता है। बिजनेस में नुकसान होने की आशंका है।  इसलिये कोई भी निर्णय जल्दबाजी मे ना करे।

8.वृश्चिक राशि- आपमें धैर्य की कमी रहेगी। इसलिए संयम बरतें, क्योंकि आपकी तल्ख़ी आस-पास के लोगों को दुःखी कर सकती है। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें। क्योंकि कड़वे शब्द शांति को नष्ट करके आपके और आपके प्रिय के बीच दरार पैदा कर सकते हैं। 

9. धनु राशि- अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताज़ा करने के लिए अच्छा समय है। आपके जीवन में सबसे विशेष व्यक्ति - आपका जीवन-साथी के बीमार होने की संभावना है । उनका पुरा ख़याल रखें।

10. मकर राशि – निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा- लेकिन साथ ही ख़र्चों में भी इज़ाफ़ा होगी। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है। आपकी मुस्कुराहट आपके प्रिय की नाराज़गी दूर करने के लिए सबसे उम्दा दवा है। तनख़्वाह में बढ़ोतरी आपको उत्साह से भर सकती है।

11. कुंभ राशि - यह वक़्त अपनी सभी निराशाओं और परेशानियों को मिटाने का है। लम्बे वक़्त से लटकी हुई दिक़्क़तों को जल्द ही हल करने की ज़रूरत है और आप जानते हैं कि आपको कहीं-न-कहीं से शुरुआत करनी होगी- इसलिए सकारात्मक सोचें और आज से ही प्रयास शुरू करें। 

12. मीन राशि-  माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहाँ जाने की संभावना है।  उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकती है। 
RAASHI KE TIPS

Friday, 17 February 2017

यदि आप मांगलिक हैं तो आजमाएं ये 


जीवन के मंगल दोष को लेकर लोगों में तमाम गलत धारणाएं हैं। यही वजह है कि लोग अक्सर इस दोष के निवारण के लिए उल्टे-सीधे उपाय करने लगते हैं, जिससे समस्याएं कम होने की बजाय कई गुना बढ़ जाती हैं  आइए जानें कि क्या है कुंडली का मंगल दोष और उसके उपाय:

क्या होता है मंगल दोष ?
- मंगल जब कुंडली के लग्न, चतुर्थ, सप्तम, अष्टम या द्वादश भाव में हो तो मंगल दोष होता है।
- मंगल दोष में भी लग्न और अष्टम भाव का दोष ज्यादा गंभीर होता है 
- मंगल एक क्रूर ग्रह है, इसलिए विवाह पर इसका प्रभाव समस्याएं ही बढ़ाता है 
- मंगल दोष होने पर विवाह के मामले में सावधानी रखनी चाहिए.
- अगर मंगल दोष वर-वधू में से किसी एक की कुंडली में है तो दूसरे से तालमेल खराब हो जाता है 

मंगल दोष की मान्यताएं क्या हैं ?
- वैवाहिक जीवन में एक व्यक्ति मंगली हो और दूसरा न हो तो दूसरे की मृत्यु तक हो सकती है 
- पति-पत्नी के बीच में हिंसा हो सकती है 
- पति-पत्नी में से कोई एक मंगली हो तो दूसरा साथी हमेशा बीमार रहता है 
- मंगल दोष के कारण व्यक्ति को सर्जरी और दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है 
- मंगल दोष बड़ी समस्याएं देता है, ये व्यक्ति के जीवन को तहस-नहस कर देता है 

उपाय

1 कार्तिकेय जी की पूजा से भी इस दोष में लाभ मिलता है 
2. प्रतिदिन गणेशजी को गुड़ और लाल फूल चढ़ाएं और पूजा करते हुए 108 बार यह मंत्र पढ़ें ‘ ॐ गं गणपतये नमः’।
3. मंगल यन्त्र की स्थापना करें और मंगल प्रार्थना करें।
4. मंगलवार को सूर्योदय से लेकर अगले सूर्योदय तक का व्रत करें और इस अवधि में सिर्फ फल और दूध ही लें।
5. मंगल चंडिका मंत्र का नियमित जाप करें।
6. प्रतिदिन हनुमान चालीसा पढ़ें। चिड़ियों को मीठा खिलाएं।
7. मंगलवार के दिन व्रत रखकर सिन्दूर से हनुमान जी की पूजा करने और हनुमान चालीसा का पाठ करने से मंगली दोष शांत होता है 

RAASHI KE TIPS

Tuesday, 14 February 2017

बनते नही काम तो दिन के अनुसार घर मे रखे बस 1 चीज


हर दिन का संबंध किसी न किसी खास भगवान से होता है और हर भगवान का संबंध किसी खास रंग से माना जाता है। ऐसे में अगर वार के अनुसार संबंधित रंग की कोई एक खास वस्तु घर लाकर रख दी जाए तो कई लाभ पाए जा सकते हैं। 

अगर बहुत कोशिश करने पर भी कामों में सफलता नहीं मिल रही या काम बिगड़ते जा रहे हैं तो वार अनुसार घर ले आएं इनमें से कोई 1 चीज, जरूर हर हो जाएगी आपकी हर परेशानी।

सोमवार—सोमवार शिवजी का दिन है इसीलिये इस दिन सफेद रंग शुभ माना जाता है। अगर लगातार किसी काम मे असफलता मिल रही है तो सोमवार को सफेद रंग की की मुर्ति घर के हाल मे लाकर रख दें।

मंगलवार—यह हनुमान जी का दिन होता है। इस दिन का विशेष रंग आरेंज या लाल होता है। अगर मंगलवार के लिये घर के मंदिर मे लाल या आरेंज रंग का कोई शो-पीस घर की दक्षिण दिशा मे लाकर रखना बेहद शुभ होता है।

बुधवार- भगवान गणेश का दिन है जिन्हे दुर्वा सबसे ज्यादा प्रिय है। इसीलिये इस दिन हरे रंग का महत्व सबसे अधिक है।बुधवार को हरे रंग की कोई तस्वीर लाकर घर के मेनगेट के पास या समाने स्थापित करें।

वीरवार- वीरवार यानि बृहस्पति ये दिन बृहस्पति देव का दिन होता है। इस दिन पीले रंग का महत्व होता है। इस दिन पीले रंग की कोई भी वस्तु घर के कीचन मे कहीं भी रख दे। ऐसा करना तरक्की के लिये अच्छा माना जाता है।

शुक्रवार- शुक्रवार देवी का दिन होता है ,इसीलिये ये दिन सभी रंगो से मेल खाता है। इस दिन विशेष रुप से गुलाबी और लाल रंग का कपड़ा या की चुनरी ले कर घर के मंदिर मे रखें।

शनिवार-शानि देवता को समर्पित इस दिन के लिये नीला या काला रंग खास होता है। यह रंग मन के उतार-चढ़ाव का होता है। शनिवार को नीले या काले रंग की कोई तस्वीर या शओ-पीस सीढ़ीयों के आस-पास रखें।

रविवार—रविवार सूर्यदेव का दिन होता है।इस दिन गुलाबी सुनहरे और संतरी रंग का विशेष महत्व है।रविवार को न रंगो मे से किस 1 रंग की कोई वस्तु लाकर बच्चों के कमरे मे रख दे।

 Raashi ke Tips

Monday, 13 February 2017

होली के दिन जरुर करे ये 5 काम



होली आनन्द और उल्लास का वो पर्व है जो सारे देश में किसी न किसी रूप में मनाया जाता है

1.परिवार के सभी सदस्यों के पैर के अंगूठे से लेकर हाथ को सिर से ऊपर पूरा ऊँचा करके कच्चा सूत नाप कर होली में डालें |

2. होली की विभूति यानि भस्म (राख) घर जरुर लायें पुरुष इस भस्म को मस्तक पर और महिला अपने गले में , इससे एश्वर्य बढ़ता है |

3.एक दिन पहले जब होली जलाई जाये तो उसमे जरुर भाग लें | 

अगर किसी वजह से आप रात में होलीं जलाने के वक्त शामिल न हो पायें तो अगले दिन सुबह सूरज निकलने से पहले जलती हुई होली के निकट जाकर तीन परिक्रमा करें | होली में अलसी , मटर ,चना गेंहू कि बालियाँ और गन्ना इनमे से जो कुछ भी मिल जाये उसे होली की आग में जरुर डालें |

4. घर आने वाले मेहमानों को सौंफ और मिश्री जरुर खिलायें, इससे प्रेम भाव बढ़ता है |

5. सबसे पहली बात यह है कि रंग जरुर खेले इस दिन रंग खेलने से जीवन में खुशियों के रंग आते है और मनहूसियत दूर भाग जाती है | अगर आप घर से बाहर जा कर होली नहीं खेलना चाहते हैं तो घर पर ही होली खेलिये लेकिन खेलिये जरुर |

 Raashi ke Tips


         सड़क पर दिखे ये चीजे तो हो जाये सावधान...


घर से बाहर निकल कर सड़क अथवा चौराहे पर बहुत सारा सामान ऐसा दिख जाता है, जो मन-मस्तिष्क में नकारात्मकता को जन्म देता है। कुछ चीजें तो ऐसी होती हैं जिन्हें देखकर भय तो लगता ही है, तन-मन भी सिहर उठता है। धार्मिक शास्त्र कहते हैं कि ऐसी अपवित्र चीजों को देखकर मन में अपने इष्ट का सिमरण करते हुए बच कर निकलें। इन चीजों का स्पर्श ही नहीं साया भी बुरा प्रभाव देता है। यदि अनजाने में इनका स्पर्श हो जाए तो उसी समय घर को लौट जाएं और स्नान करें। ऐसा न करने पर ऊपरी शक्तियां आप पर अपना प्रभाव डाल सकती हैं। इस लेख के माध्यम से जानें कौन सी हैं वो चीजें- 

तंत्र-मंत्र के बहुत सारे प्रयोग चौराहे या सड़क पर किए जाते हैं। इनमें नजर उतारना और बुरी शक्तियों से पीछा छुड़ाना विशेष तौर पर यहीं पर होते हैं। इन प्रयोगों में विशेष तौर पर झाड़ू, नींबू-मिर्ची, अंडे, कद्दू या सिंदूर आदि इस्तेमाल किए जाते हैं। इन चीजों से दूरी बनाकर रखें।

1.हड्‌डियां-सड़क पर किसी भी तरह की हड्‌डियां, मांस के टुकड़े, पक्षी के पंख आदि घातक परिणाम दे सकते हैं। इनसे बचकर कर निकलें।  

2.बाल-धर्म शास्त्रों के अनुसार, जो बाल सिर की जड़ से उतर जाते हैं वो अपवित्र हो जाते हैं। सड़क पर पड़े बाल चाहे वो किसी भी जीव के हों या मृत जानवर के उनमें नैगेटिविटी आ ही जाती है। अत: संभल कर रास्ता पार करें।

3.पानी-सड़क, गली-मुहल्ले या चौराहे पर फैला हुआ पानी दिखाई दे तो ध्यान रखें उसका स्पर्श आपके पैरों से न हो।  

4.राख-राख में अत्यधिक मात्रा में सूक्ष्म जीव होते हैं। इसका स्पर्श शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। सड़क पर पड़ी राख से दूरी बनाकर रखें। 


5.मरे हुए पशु-पक्षी-सड़क पर मरे हुए पशु-पक्षी अथवा उनके खाल या सिंग आदि भी दिख जाएं तो रास्ता बदल लें। इनके संपर्क में आने से दोष लगता है।

6.गंदे कपड़े-मार्ग में फटे-पुराने या मैले-कुचैले कपड़े दिख जाएं तो उनसे दूर हट कर चलें। ऐसे कपड़े प्रदूषित होते हैं।

Raashi ke Tips

Sunday, 12 February 2017

भाग्य जगाने के लिये ऐसी पिये चाय..


हमारे समाज मे अधिकतर लोग अपने दिन की शुरुआत चाय के साथ करते है जिसे आम भाषा मे बैड टी कहते ... उनका मानना है कि बिना बैड टी के तो उनकी आँख ही नही खुलती ... उनके दिन के शुरुआत ही नही होती... तो दोस्तो यदि आप भी अपने दिन की शुरुआत है,ऐसी करते है तो एक बदलाव ना केवल आपकी आंखे खोलेगा .. बल्कि आपके सोये भाग्य को भी जगा कर आपकी किस्मत को चमका देगा...
ये बदलाव आपको अपने जीवन मे नही चाय मे करना है.. कैसे जानते है 
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार एक कप चाय से ग्रहों को बेहतर बनाकर भाग्य अच्छा बनाया जा सकता हैं। जानिए, कौन से दिन कैसी चाय पीनी चाहिए- 

1.रविवार के दिन गुड़ की चाय पीना शुभ होता है। इस दिन चाय में अदरक का प्रयोग न करें। ऐसा करने से सूर्य ग्रह मजबूत होता है। 

2.सोमवार को मिसरी डालकर चाय पिएं। इससे चंद्रमा के शुभ प्रभाव में बढ़ौतरी होती है। 

3.मंगलवार के दिन लौंग और गुड़ वाली चाय पिएं। इससे मंगल का अशुभ प्रभाव दूर होता है।

 4.बुधवार को तुलसी वाली चाय पिएं। इस दिन तुलसी की चाय पीने से बुध के प्रभाव में वृद्धि होती है। 

5.गुरुवार के दिन शहद वाली चाय पीनी चाहिए। इस दिन चाय में थोड़ा सा केसर डाल कर पीना भी शुभ होता है। 

6.शुक्रवार को शक्कर वाली चाय पिएं। इस दिन चाय में इलायची डाल सकते हैं। इससे शुक्र ग्रह मजबूत होता है। शुक्रवार के दिन नींबू की चाय नहीं पीनी चाहिए। 

7.शनिवार के दिन चाय में काली मिर्च और नींबू डालकर पीना शुभ होता है। इस दिन बिना दूध की काली चाय भी पी सकते हैं। 
 Raashi ke Tips

Thursday, 9 February 2017

                                  होली पर ना करे ये 3 काम




होली और दीवाली बहुत बड़ा पर्व माने जाते है जिन्हे किसी ना किसी रुप मे पुरे भारत वर्ष मे मनाया जाता है... इन दिनो मे जहां कई शुभ काम होते है वही कुछ अशुभ काम भी किये जाते है....आज मै आपको बताऊगी तीन ऐसे काम जो आपको होली पर नही करने

1.इन दिनों किसी भी तरह का उतारा  चाहे वो वशीकरण हो या काला जादू या किसी भी तरह का कुछ उपरी हो किया जाता है.....क्योंकि ये दिन बहुत प्रभावशाली होते है इसलिये लोग इन दिनो मे अपने कष्टो का निवारण करते है। और उतारा कर के सड़क खासकर चौहरे पर रख देते है। और जो भी व्यक्ति इन चीजो को क्रास करते है उन पर इनका असर हो जाता है। इसीलिये होली के दिन आपको चौहारे को क्रास करते समय ध्यन रखना चहिये।

2. यदि इन दोनो की आपके घर मिठाई या कुछ मीठा लेकर आता है जो विशेष रुप से सफेद हो उस का सेवन नही करना।

3.रास्ते पर यदि आपको कही भी नींबू , सफेद मिठाई . चावल ,लाल सिंदुर, लाल या काला कपड़ा दिखाई दे तो अपना रास्ता बदल लेना चाहिये।

 Raashi ke Tips