Thursday, 9 February 2017

                                     इन कामो को करने के बाद ना बोले झूठ....


कई लोग अकसर शिकायत करते है कि वो मेहनत तो करते है पर फल नही मिलता ,पूजा पाठ भी खूब करते है पर मन की इच्छा पुरी नही होती... यहां तक की वो कई तरह के उपाय भी करते है पर सफलता तब भी हाथ नही आती... कारण ..आज मै आपको बताऊंगी...

1.जो मनुष्य जल्दी उठकर, स्नान करके भगवान की पूजा करता है,उसके सभी काम सफल होते हैं।कई लोगो को ऐसा करने पर भी उसका फल नही मिलता ।इसका कारण  है झूठ बोलना या झूठ का साथ देना हो सकता है।इसलिये झूठ बोलने की आदत छोड़ दे।

2.दान करना खुद मे एक बहुत बड़ा पुण्य है.. दान करने से पापों का प्रयश्चित होता है दान करने वाले व्यक्ति को झुठ नही बोलना चाहिये।

3.जप भगवान को प्रसन्न करने का सबसे आसान तरीका कहा जाता है लेकिन जप या द्यान करने के कुछ नियम होते है। छल-कपट मन मे किसी तरह का झूठ होने का जप कभी फल नही देता। ऐसे भावो से किया गया जप या ध्यान देवता भी स्वीकार नही करते ।

4.हवन करने से वातावरण शुद्द हो जाता है
और सारी नेगटिव एनर्जी खत्म हो जाती है,लेकिन जो मनुष्य झूठ बोलता है उसके लिये यह पुण्य कर्म किसी काम का नही। झूठ बोलने वाले मनुष्य का हवन व्यर्थ चला जाता है।

5.ग्रंथो या वेदो का पाठ करना कई लोगो की दिनचर्या का हिस्सा  होता है लेकिन इसी के साथ झूठ बोलने की आदत भी होती है। जो व्यक्ति फायदे के लिये झूठ का सहारा लेता है, उसकी भक्ति कभी सफल नही होती। इसीलिये इस आदत को त्याद दें।
 Raashi ke Tips

Wednesday, 8 February 2017

           होली स्पेशल.. किस राशि वाले किस रंग से होली खेले


होली रंगो का त्यौहार है.. और रंगो का हमारे जिंदगी मे बहुत महत्व होता है... होली के दिन हम सभी को होली जरुर खेलना चाहिये.. 
1.मेष – लाल
(2) वृष – नीला
(3) मिथुन – हरा
(4) कर्क – गुलाबी
(5) सिंह – आंरेन्ज
(6) कन्या – हरा
(7) तुला – नीला
(8) वृश्चिक – मैरून
(9) धनु – पीला
(10) मकर – नीला
(11) कुम्भ – परपल
(12) मीन – पीला

आप चाहें तो अपने रंगों अबीर गुलाल में खुशबू मिला सकते है |

किस रंग के कपड़े पहने —–

(1) मेष – कॉटन लाल या मैरून
(2) वृष – सिल्क सफेद या स्काईब्लू
(3) मिथुन–सिन्थैटिकग्रीन
(4) कर्क- कॉटन सफेद / पिंक
(5) सिंह -लिनिन ऑरेन्ज / सफेद
(6) कन्या – ग्रीन कॉटन
(7) तुला – स्काईब्लू / सफेद सिल्क
(8) वृश्चिक – मैरून या ब्राउन कॉटन
(9)  धनु-सिल्कक्रीम
(10) मकर – सिन्थैटिक ब्लू 
(11) कुम्भ – ब्लू 
(12) मीन – सिल्क 

Raashi ke Tips

Tuesday, 7 February 2017

अपनी जन्मतिथि के अनुसार रखे पर्स 



हमारे आस-पास जो भी वस्तु या की भी चीज होती है  जिस भी चीज का हम उपयोग करते है  वो हमारे सकारात्मक और नकारात्मक दोनो ही प्रभाव डालती है इसीलिये हमे सोच समझ कर हीउपय़ोग करनी चाहिये इसके साथ ही उसके  रंग आकार को भी ध्यान मे रखना चाहिये।
पर्स भी एक ऐसी वस्तु है जो अधिकतर सभी लोग अपने पास रखते है। पैसो को संभालने के लिए सभी अपने पास पर्स रखते हैं। यदि पर्स जन्म तारिख के मूलांक को ध्यान में रखते हुए रखा जाए, तो कभी भी पैसो की तंगी से जूझना नहीं पड़ेगा। दौलतमंद बनने का ये आसान तरीका आजमा कर देखें-

मूलांक 1- वैदिक अंकशास्त्र के अनुसार किसी भी महीने की 1, 10, 19 व 28 की तारीख पर पैदा होने वाले जातकों का मूलांक "1" होता है।इन जातको को लाल  रंग का पर्स रखना चाहिये। लाल रंग का पर्स शुभता लेकर आएगा, उसमें तांबे का सिक्का भी रख लें तो सोने पर सुहागे का काम करेगा।

मूलांक 2- वैदिक अंकशास्त्र के अनुसार किसी भी महीने की 2, 11, 20 व 29 की तारीख पर पैदा होने वाले जातकों का मूलांक "2" होता है। सफेद रंग का पर्स लकी रहेगा, उसमें चांदी का सिक्का रखें।

मूलांक 3- वैदिक अंकशास्त्र के अनुसार किसी भी महीने की 3, 12, 21 व 30 तारीख पर पैदा होने वाले लोगों का मूलांक "3" होता है। पीले या मेहंदी रंग का पर्स शुभ रहेगा, साथ में सुनहरी फाइल का तिकोणा टुकड़ा भी रख लें।

मूलांक 4- वैदिक अंकशास्त्र के अनुसार किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख पर पैदा होने वाले लोगों का मूलांक "4" होता है। ब्राऊन रंग का पर्स अच्छा रहेगा, अपने घर की चुटकी भर मिट्टी साथ रखें।

मूलांक 5- वैदिक अंकशास्त्र के अनुसार किसी भी महीने की 5, 14, या 23 तारीख पर पैदा होने वाले लोगों का मूलांक "5" होता है। हरे रंग के पर्स संग मनी प्लांट की बेल का पत्ता रखें।

मूलांक 6- वैदिक अंकशास्त्र के अनुसार किसी भी महीने की 6, 15 व 24 तारीख पर पैदा होने वाले लोगों का मूलांक "6" होता है। चमक-दमक वाला सफेद रंग का पर्स लकी होगा साथ में एक पीतल का सिक्का रखें।

मूलांक 7- पाइथोगोरियन न्यूमेरोलॉजी के अनुसार किसी भी महीने की 7, 16 व 25 तारीख पर पैदा होने वाले लोगों का मूलांक "7" होता है। बहुरंगा पर्स में मछली का चित्र रखें।

मूलांक 8- पाइथोगोरियन न्यूमेरोलॉजी के अनुसार किसी भी महीने की 8, 17 व 26 तारीख पर पैदा होने वाले लोगों का मूलांक "8" होता है। नीले रंग के पर्स में मोर पंख रखना धन में बढ़ौत्तरी करेगा।

मूलांक 9- भारतीय अंकशास्त्र के अनुसार किसी भी माह की 9, 18 या 27 तारीख पर पैदा होने वाले लोगों का मूलांक "9" होता है। नीले अथवा नारंगी रंग का पर्स अच्छा रहेगा साथ मेंपीतल का सिक्का भी रखें।

जो वस्तु नकारात्मक ऊर्जा फैलाती हैं उन्हें हमारे करीब से हटा देना चाहिए। इनसे हमारे सुख और कमाई पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आय बढ़ाने और फिजूल खर्चों में कमी करने के लिए पर्स का वास्तु भी ठीक करने की आवश्यकता है। दैनिक कार्यों में पर्स की महत्ता ज्यादा है, आपके पर्स का आकार, रंग, आपके पर्स में रखे हुए सामान आपके जीवन में होने वाली छोटी से छोटी घटना के सूचक होते हैं।

 Raashi ke Tips



Sunday, 5 February 2017

ये काम घटाते है पति की उम्र 



भारतीय सभ्यता में हर दिन का अलग महत्व है. खासतौर से गुरुवार को तो धर्म का दिन मानते हैं. गुरु को लेकर एक भी मान्यता है कि यह दूसरे ग्रहों के मुकाबले ज्यादा भारी होती है. इसलिए इस दिन कोई ऐसा काम नहीं करना चाहिए, जिससे शरीर या घर में हल्कापन आता हो. क्योंकि गुरु के प्रभाव में आने वाले कारक तत्वों का प्रभाव हल्का हो जाता है. वो काम कौन से हैं, जिन्हें गुरुवार को नहीं करना चाहिए, आप भी जानिये...

ना बाल धोएं ना कटाएं --शास्त्रों के अनुसार महिलाओं की जन्मकुंडली में बृहस्पति पति और संतान का कारक होता है. इसका मतलब यह है कि गुरु ग्रह संतान और पति दोनों के जीवन को प्रभावित करता है. ऐसे में गुरुवार को महिलाएं अगर अपना सिर धोती हैं या बाल कटाती हैं तो इससे बृहस्पति कमजोर होता है और पति व संतान की उन्नति रुक जाती है.

शेविंग और नाखून ना काटे  --गुरु ग्रह को जीव भी कहा जाता है. जीव यानी कि जीवन. जीवन से तात्पर्य है आयु. गुरुवार को नाखून काटने और शेविंग करने से गुरु ग्रह कमजोर होता है, जिससे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. उम्र में से दिन कम हो जाता है.

घर में ना लगाएं पोछा --घर में अधिक वजन वाले कपड़ों को धोने, कबाड़ घर से बाहर निकालने, घर को धोने या पोछा लगाने से बच्चों, पुत्रों, घर के सदस्यों की शिक्षा, धर्म आदि पर शुभ प्रभाव में कमी आती है.

इस दिन लक्ष्मी को ना करें नजरअंदाज -गुरुवार को नारायण का दिन होता है, ये बात तो ठीक है. पर नारायण तभी प्रसन्न होंगे जब आप उनके साथ उनकी पत्नी यानी कि लक्ष्मी जी की भी पूजा करेंगे. गुरुवार को लक्ष्मी-नारायण दोनों की एक साथ पूजा करने से जीवन में खुशियां आती हैं और पति-पत्नी के बीच कभी दूरियां नहीं आतीं. साथ ही धन में भी वृद्धिा होती है।
 Raashi ke Tips

Saturday, 4 February 2017

       साप्ताहिक राशिफल  6 फरवरी से 12 फरवरी 

ग्रहों की स्थिति प्रतिदिन बदलती है और सप्ताह में तो कई बार पूरी तरह बदल जाती है, ऐसे में दैनिक राशिफल के साथ मनुष्य के जीवन में साप्ताहिक राशिफल का भी विशेष महत्व होता है। साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से जातक यह जान सकते हैं कि क्या यह सप्ताह शुभ है या नहीं?

1.मेष राशिफल-यह समय शेयर या नई प्रॉपर्टी खरीदने के लिए शुभ है। लेकिन कोई भी फैसला हड़बड़ाहट में न लें। सप्ताह के मध्यम में सिरदर्द और थकान से परेशान हो सकते हैं। भोजन पर विशेष ध्यान दें। यह सप्ताह रिश्तों के लिहाज से थोड़ा कठिन हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें और किसी प्रकार की गलतफहमी ना पालें। इस सप्ताह अंक 2 आपके लिए शुभ साबित होगा।

2.वृषभ-इस सप्ताह छात्रों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। करियर की राह में अभी आपको और पसीने बहाने होंगे। इस सप्ताह पारिवारिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। किसी मेहमान के आने की संभावना है। दूसरों के निजी मामलों में दखल ना दें, खासकर अपने पार्टनर के मामलों में। 

3.मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। इस सप्ताह स्टॉक मार्केट में पैसा ना लगाएं। सितारे आपके साथ नहीं हैं इसलिए वित्तीय मामलों में सावधानी बरतें। इस सप्ताह आप खुशमिजाज रहेंगे। सेहत भी दुरुस्त रहेगी। 

4.कर्क राशि  -इस सप्ताह अपनी लाइफ स्टाइल को थोड़ा बदलने की कोशिश करें, सुबह और शाम के समय वॉक पर जाने का प्लान बनाएं। इस सप्ताह अपनी जिंदगी के कुछ खास पल रिश्तों को दें। दोस्तों और परिजनों को आपके साथ की जरूरत है। यह सप्ताह विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। कम मेहनत से भी अधिक परिणाम मिलेंगे। किसी नई जॉब का ऑफर आ सकता है। 

5. सिंह राशि-: आर्थिक मामलों में दोस्तों की मदद मिल सकती है। इस समय प्रॉपर्टी बेचने का ख्याल भी अपने दिमाग में ना रखें। नई प्रॉपर्टी लेने के लिए भी समय अनुकूल नहीं है। इस सप्ताह हाई ब्लकड प्रेशर के रोगियों को राहत मिल सकती है। समय अच्छा  बीतेगा, बशर्ते आप तनाव से दूर रहें। तनाव का असर आपके रिश्तों पर पड़ सकता है। बंधुजनों और मित्रों से विवाद होने की संभावना है। : 

6.कन्या राशि - इस सप्ताह अपना कीमती समय अपने पार्टनर को दें, आपके पार्टनर को आपकी जरूरत है। बेकार की बातों और झगड़ों से बचें। यह सप्ताह छात्रों के लिए बेहतरीन होगा। बाधाएं दूर हो सकती हैं। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी आपके साथ होगी। 
इस सप्ताह किसी पुराने दोस्तह से मुलाकात हो सकती है। परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे और घर में शांति बनी रहेगी।इस सप्ताह अंक 4आपका अत्यधिक साथ देगा।

7.तुला राशि-तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। इस सप्ताह कोर्ट-कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। वित्तीय मामलों से जुड़े फैसले कुछ समय के लिए टाल दें। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। रिश्तों को मजबूत होने के लिए कई कसौटियों से गुजरना पड़ता है। इस सप्ताह आपको भी इन कसौटियों का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह अंक 5 आपका अत्यधिक साथ देगा।

8.वृश्चिक राशि- इस सप्ताह अविवाहितों के लिए नए रिश्ते आ सकते हैं। नए दोस्त और साथी बनने के आसार हैं। छात्रों को इस सप्ताह आसानी से सफलता प्राप्त होगी। हालांकि इंजीनियरिंग और टेक्निकल फील्ड के छात्रों को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस हफ्ते आप अपने परिवारजनों के साथ अच्छा टाइम बिताएंगे। वीकेंड पर घूमने का प्लान भी बना सकते हैं।इस सप्ताह अंक 3 आपका अत्यधिक साथ देगा।

9. धनु राशि-यह सप्ताह निवेश करने के लिए अच्छा नहीं है। बिजनेस में कुछ नुकसान हो सकता है, पर इस नुकसान को होशियारी से टाला जा सकता है। वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय बेहद सतर्क रहें। इस सप्ताह आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। प्यार का इजहार करने के लिए यह समय अच्छा है। इस सप्ताह अंक4आपका अत्यधिक साथ देगा।

10.मकर राशि -पुरानी बीमारी इस सप्ताह आपको परेशान कर सकती है। शारीरिक परेशानी मानसिक परेशानी ना बने इसलिए दवाई लें और चिंतित ना हो। इस सप्ताह अपने साथी से कोई झूठा वादा ना करें अन्यथा आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है। इस सप्ताह छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है। इस सप्ताह किसी रिश्तेदार की वजह से घर में कलेश हो सकता है। गलतफहमियों से बचने का एक ही रास्ता होता है और वह है, बातचीत का रास्ता।

11. कुंभ राशि-इस सप्ताह शेयर बाजार आपको मुनाफा दे सकता है। कारोबार में भी इज़ाफाहोगा। इस सप्ताह सितारे आपसे रुठे हुए लगते हैं। चोट लगने की आशंका है इसलिए गाड़ी चलाते समय बहुत सतर्क रहें। 
दोस्तों का साथ मिलेगा। परिवार में भी सभी आपका सहयोग देंगे।

12. मीन राशि इस सप्ताह आपका सोशल सर्कल बढ़ सकता है। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। लंबे समय से जिस परीक्षा या टेस्ट के नतीजों का आप इंतजार कर रहे थे वह इस सप्ताह मिल सकता है। नतीजे आपके पक्ष में ही होंगे। 

 Raashi ke Tips

Friday, 3 February 2017

एकादशी के 6 अचुक टोटके 




हिंदू पंचांग के अनुसार हर महीने में दो एकादशी आती है। यह तिथि भगवानविष्णु को बहुत प्रिय है। इसलिए इस दिन इन्हें प्रसन्न करने के लिए भक्तजनव्रत रखते हैं और विशेष पूजन करते हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार यदि इस दिन कुछविशेष उपाय किए जाएं तो भगवान विष्णु अपने भक्त की हर मनोकामना पूरीकरते हैं।


1.इस दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान श्रीविष्णु का अभिषेक करें।इस उपाय से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी दोनों प्रसन्न होते हैं


2.एकादशी के दूसरे दिन किसी ब्राह्मण को भोजन करवाकर उसे दक्षिणा, वस्त्र,आदि भेंट स्वरूप प्रदान करें। इससे आपको लाभ होगा।


3.काफी कोशिशों के बाद भी यदि आमदनी नहीं बढ़ रही है या नौकरी मेंप्रमोशन नहीं हो रहा है एकादशी के दिन सात कन्याओं को घर बुलाकरभोजन कराएं। भोजन में खीर अवश्य होना चाहिए। कुछ ही दिनों में आपकीकामना पूरी हो जाएगी।


4.एकादशी के दिन एक नारियल व थोड़े बादाम भगवान विष्णु के मंदिरमें चढ़ाएं। यह उपाय करने से आपको जीवन के सभी सुख प्राप्त होंगे और अटकेकार्य बनते चले जाएंगे।


5.एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें और पूजा करते समयकुछ पैसे विष्णु भगवान की मूर्ति या तस्वीर के समीप रख दें। पूजन करने के बादयह पैसे फिर से अपने पर्स में रख लें। ये उपाय करने से आपका पर्स में कभी पैसोंकी कमी नहीं आएगी।


6.एकादशी के दिन शाम के समय तुलसी के पौधे के सामने गाय के घीका दीपक लगाएं और ऊं वासुदेवाय नम: मंत्र बोलते हुए तुलसी की 11 परिक्रमाकरें। इस उपाय से घर में सुख-शांति बनी रहती है और किसी भी प्रकार का कोईसंकट नहीं आता।


इस दिन व्रत करने से भगवानविष्णु अपने साधक की हर मनोकामना पूरी कर देते हैं। अगर इस दिन कोई भक्तकुछ विशेष उपाय करे तो भगवान विष्णु उस पर प्रसन्न हो जाते हैं। अगर आपभी चाहते हैं कि आपकी हर मनोकामना पूरी हो तो ये उपाय करें- 


 Raashi ke Tips


Thursday, 2 February 2017

  महाशिवरात्र‍ि पर ऐसे करें महादेव को प्रसन्न


कहते हैं कि महाशिवरात्रि में किसी भी प्रहर अगर भोले बाबा की आराधना की जाए, तो मां पार्वती और भगवान शंकर दिल खोलकर कर भक्तों की कामनाएं पूरी करते हैं. महाशिवरात्रि पर पूरे मन से कीजिए शिव की आराधना और पूरी कीजिए अपनी हर कामना.मै आपको बताऊंगी कि महाशिवरात्र‍ि पर कैसे करे महादेव को प्रसन्न करे।

1.धन प्राप्ति के लिये- धन प्राप्ति के लिये महाशिवरात्र‍ि के दिन भगवान शिव को चावल चढ़ाये। ऐसा करने से आपको धन की प्राप्ति होती है।

2.पाप का नाश करने के लिये- पाप का नाश करने के लिये के लिये महाशिवरात्र‍ि के दिन भगवान शिव को काले तिल चढ़ाये।

3. सुख की प्राप्ति के लिये - सुख की प्राप्ति के लिये महाशिवरात्र‍ि के दिन भगवान शिव को जौ अर्पित करे।

4.संतान प्राप्ति के लिये- संतान प्राप्ति के लिये महाशिवरात्र‍ि के दिन भगवान शिव को गेहूं चढ़ाये।

5. उत्तम स्वास्थ्य और बीमारी ठीक करने के लिए उपाय- पानी में दूध व काले तिल डालकर शिवलिंग का अभिषेक करें, अभिषेक के लिए तांबे के बर्तन को छोड़कर किसी अन्य धातु के बर्तन का उपयोग करें।

7.तरक्की के लिये - तरक्की के लिये आटे की गोलियां बनाकर मछलियो को खिलाये और ओम नम शिवाय मंत्र का जाप करे।

यह सभी अन्न भगवान को अर्पण करने के बाद जरूरतमंदों में बांट देना चाहिए

Raashi ke Tips